दुनिया

सऊदी अरब में रह रहे भारतीय दें ध्यान, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, घरों में रहने की दी सलाह

Indian Citizens Advisory: भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को शुक्रवार को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

Image

भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी की जारी (फाइल फोटो)

Indian Citizens Advisory: भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को शुक्रवार को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही, उमरा पर जाने वाले लोगों समेत अन्य यात्रियों से अपनी यात्रा के दौरान उड़ानों को लेकर जारी व्यवधान का ध्यान रखने को भी कहा।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने यह नई एडवाइजरी यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देश में बढ़े तनाव के बीच जारी किया गया।

अभी भी ICU में हैं दो भारतीय

दूतावास ने 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि दो लोग अब भी आईसीयू में हैं, जबकि एक व्यक्ति को आईसीयू से स्थानांतरित कर दिया गया है। दूतावास ने बताया कि तीन अन्य भारतीय नागरिक सामान्य वार्ड में उपचाराधीन हैं।

बकौल दूतावास, रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब भी उड़ान संचालन संचालन के लिए बंद है। हालांकि, दम्माम, जेद्दा और मदीना के हवाई अड्डों से उड़ानें संचालित हो रही हैं, लेकिन कुछ व्यवधान अब भी बने हुए हैं। दूतावास की ओर से साझा नवीनतम जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद, दम्माम और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

वहीं, अकासा एयर ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानें 21 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। इंडिगो की रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article