दुनिया

VIDEO: क्रोएशिया में 'गायत्री मंत्र' की गूंज, एयरपोर्ट पर PM मोदी का भव्य स्वागत; खुशी में झूमा भारतीय समुदाय

PM Modi Croatia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को क्रोएशिया के जगरेब में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

PM Modi Croatia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को क्रोएशिया के जगरेब में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है।

एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने विशेष सम्मान प्रदर्शित करते हुए एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''थोड़ी देर पहले क्रोएशिया के जगरेब में उतरा। यह एक विशेष यात्रा है, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की किसी मूल्यवान यूरोपीय साझेदार की पहली यात्रा। मैं हवाई अड्डे पर विशेष स्वागत सम्मान के लिए प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक का आभारी हूं।''

क्रोएशियाई प्रधानमंत्री प्लेंकोविक ने कहा कि मोदी की यात्रा एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षण में हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''हमने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जगरेब में स्वागत किया! यह दुनिया के सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत के प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है - जो एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक क्षण में हो रही है।''

प्लेंकोविक ने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए चीजों को सुगम बना रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''भारत-क्रोएशिया संबंधों में ऐतिहासिक मील का पत्थर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रोएशिया के जगरेब पहुंचे। यह किसी भारतीय पीएम की क्रोएशिया की पहली यात्रा है। विशेष सम्मान के तौर पर प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने एयरपोर्ट पर उनका औपचारिक स्वागत किया।''

'भारत माता की जय से गूंजा सभागार'

होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत भारतीय समुदाय के सदस्यों ने किया, जो 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगा रहे थे। प्रधानमंत्री के स्वागत में पारंपरिक भारतीय परिधानों में नृत्य प्रदर्शन भी किया गया। पीएम मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में कनाडा से यहां पहुंचे। कनाडा में प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विश्व के कई नेताओं से बातचीत की। इससे पहले उन्होंने अपनी यात्रा के तहत साइप्रस का दौरा किया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article