एजुकेशन

ग्रेजुएट के लिए एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड में 1393 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Agriculture Department Recruitment 2026: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी एएसआरबी ने टेक्नीशियन असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Agriculture Department Recruitment 2026: एग्रीकल्चर साइंटिस्ट बोर्ड में 1393 पदों पर निकली वैकेंसी

Agriculture Department Recruitment 2026: यदि आप भी ग्रेजुएशन कर नौकरी की तालाश कर रहे हैं तो आपके लिए काम की (Agriculture Department Recruitment) खबर है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी एएसआरबी ने टेक्नीशियन असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1393 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप एएसआरबी में टेक्नीशियन असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Agriculture Department Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की आखिरी तारीख - 17 दिसंबर 2026
  • आवेदन में करेक्शन की डेट - 18 से 20 दिसंबर 2026
  • प्रीलिम्स एग्जाम डेट - फरवरी 2027

Agriculture Department Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  1. टेक्नीशियन असिस्टेंट - 1254 पद
  2. सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 139 पद

ASRB Technician Assistant Qualification: यहां देखें क्वालिफिकेशन

एएसआरबी के टेक्नीशियन असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विशय या विषय क्षेत्र में ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है।

ASRB Technician Assistant, Senior Assistant Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले ASRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Centralized Combined Examination 2026 for T-3 & T-4 posts in ICAR लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेश फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
ASRB Technician Assistant, Senior Assistant Recruitment 2026 Advertisements: Check Here

यहां देखें आवेदन शुल्क

एएसआरबी टेक्नीशियन असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग व ओबीसी (OBC) के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article