दुनिया

Jaffar Express Blast: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बड़ा धमका, पलट गई ट्रेन, अंदर फंसे दिख रहे लोग

Jaffar Express Blast: पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में यात्री ट्रेन जफ्फार एक्सप्रेस के कम से कम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।

Image

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पटरी से उतरी (फोटो- @saadiakhter)

Jaffar Express Blast: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जाफर एक्सप्रेस को धमाका कर पटरी से उतार दिया गया है। इस घटना में जाफर एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं हैं और पैंसेंजर अंदर फंसे रह गए।

कहां पटरी से उतरी जाफर एक्स्प्रेस

अधिकारियों और राहतकर्मियों के अनुसार, मंगलवार को पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक आईईडी धमाके के कारण क्वेटा जा रही जफ्फार एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ताजा बम हमला बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले के दश्त क्षेत्र में उस समय हुआ, जब ट्रेन उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर से प्रांतीय राजधानी क्वेटा की ओर जा रही थी।

हताहतों की जानकारी नहीं

घटना के तुरंत बाद बचाव और राहत दल मौके पर पहुंचे। कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

होते रहे हैं हमले

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी विद्रोहियों और आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है। इस क्षेत्र में रेल और सुरक्षा बलों पर हमले आम बात रहे हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जि्म्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षाबलों का मानना है कि इसमें स्थानीय उग्रवादियों का हाथ हो सकता है।

रेल मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है ताकि रेल यातायात जल्द बहाल किया जा सके।

जाफर एक्सप्रेस हाईजैक केस

इससे पहले, इसी साल मार्च में, अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के उग्रवादियों ने सैकड़ों यात्रियों से भरी जाफर ट्रेन पर हमला कर उन्हें बंधक बना लिया था। घंटों चले सेना के बचाव अभियान में यात्रियों को छुड़ाया गया, लेकिन इस दौरान हुई मुठभेड़ में 33 उग्रवादी, 23 सैनिक, तीन रेलवे कर्मचारी और पांच यात्री मारे गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article