दुनिया

World News: इमरान खान को अब कौन सी जेल में शिफ्ट किया गया, जानें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 11:40 AM IST

Pakistan Imran Khan: इमरान को एटक से अडियाला जेल ले जाया गया, तब इस्लामाबाद पुलिस की 15 गाड़ियां समेत 18 वाहन काफिले में शामिल थे। इसके अलावा, दो बख्तरबंद वाहन एवं एक एंबुलेंस भी साथ चल रही थी।

Image

World News: इमरान खान को अब कौन सी जेल शिफ्ट किया गया, जानें

Pakistan Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister of Imran Khan) को मंगलवार को एटक जेल से रावलपिंडी के अडियाला जेल ले जाया गया। एक दिन पहले ही इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (Islamabad High Court) ने प्रशासन को उन्हें उच्च सुरक्षा वाली जेल में ले जाने का आदेश दिया था। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमर फारूक ने सामवार को अधिकारियों को इमरान को अडियाला जेल ले जाने का आदेश दिया था, जहां उन सभी आरोपियों को रखा जाता है, जिन पर इस्लामाबाद एवं रावलपिंडी की अदालतों में मुकदमे की सुनवाई चलती है।

दुनिया न्यूज के अनुसार, जब इमरान को एटक से अडियाला जेल ले जाया गया, तब इस्लामाबाद पुलिस की 15 गाड़ियां समेत 18 वाहन काफिले में शामिल थे। इसके अलावा, दो बख्तरबंद वाहन एवं एक एंबुलेंस भी साथ चल रही थी। वहीं, एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इमरान को रावलपिंडी ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रवक्ता जुफिकार बुखारी ने एक क्लिप साझा की, जिसमें एक व्यस्त रोड पर कई वाहन तेजी से दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, बुखारी ने लिखा कि 'शायद इमरान अडियाला जेल जा रहे हैं।'

बात दें पूर्व प्रधानमंत्री को 5 अगस्त से हिरासत में रखा गया है। उससे पहले तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 29 अगस्त को उनकी सजा निलंबित कर दी थी, लेकिन वह अन्य मामले में अब भी जेल में हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article