दुनिया

Iran में भयंकर गर्मी का प्रकोपः सरकार को लेना पड़ा शटडाउन का फैसला, कुछ जगह तापमान 50 के पार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 2, 2023, 07:41 PM IST

Iran Weather News: वैसे, जुलाई के अंत में अत्यधिक तापमान और प्रचुर वायुमंडलीय नमी के दुर्लभ संयोजन के चलते Persian Gulf International Airport ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का अनुभव किया था, जिसने हीट इंडेक्स बनाया था। यूएस स्टॉर्मवॉच के कॉलिन मैक्कार्थी के अनुसार, ईरान हवाई अड्डे ने 66.7 डिग्री सेल्सियस का हीट इंडेक्स दर्ज किया था।

Image

भयंकर गर्मी के बीच ईरान की राजधानी तेहरान का नजारा। (फाइल)

Photo : AP

Iran Weather News: मिडिल ईस्ट के तहत आने वाले मुल्क ईरान में भयंकर गर्मी के प्रकोप के चलते छुट्टी का ऐलान किया गया है। मंगलवार (एक जुलाई, 2023) को सरकार को घोषणा करनी पड़ी कि सभी सरकारी एजेंसियां, बैंक और स्कूल दो दिन के लिए बंद रहेंगे। बढ़ते तापमान और चिलचिलाती गर्मी ने न सिर्फ सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया बल्कि इसने देश के पावर ग्रिड पर भी दबाव डाला।

राष्ट्रव्यापी बंद बुधवार (दो अगस्त, 2023) से गुरुवार (तीन अगस्त, 2023) तक चलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कई जगह पारा 40 डिग्री तक पहुंचा है, जबकि कुछ जगह यह 50 डिग्री के पार दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिमी ईरान के कुछ शहरों में तापमान के 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की खबर आई।

iran hot weather

राजधानी तहरान में भीषण गर्मी के बीच एक फव्वारे के पास खेलते हुए कुछ बच्चे।

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को हीट स्ट्रोक के जोखिम के कारण घर के अंदर रहने की सलाह दी है। ईरान की फ़ुटबॉल लीग ने भी गर्मी के कारण अगले कुछ दिनों के लिए सभी गेम रद्द कर दिए हैं।

मुल्क में शटडाउन तब हुआ है जब इस गर्मी में एशियाई, यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीपों में गर्मी की लहर फैली है और जुलाई अब तक का सबसे गर्म महीना बना है। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन उच्च तापमान को बढ़ावा दे रहा है। दरअसल, ईरान पहाड़ों और ऊंचाई वाले इलाकों वाला एक भौगोलिक रूप से विविध देश है, जहां ठंडे मौसम का अनुभव हो सकता है। यह आम तौर पर गर्मी के चलते शटडाउन के लिए नहीं जाना जाता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article