दुनिया

Imran Khan Assassination: अल्लाह ने मुझे एक और जिंदगी दी, फिर लड़ूंगा- गोली लगने के बाद बोले इमरान खान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 11:21 PM IST

Imran Khan Assassination: इमरान खान की पार्टी के अधिकारी असद उमर ने कहा कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। घटनास्थल पर गिरफ्तार किए गए बंदूकधारी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही किसी भी समूह ने गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में इमरान खान के पैर पर गोली लगी है। अभी उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों को कहना है कि वो खतरे से बाहर हैं। वहीं गोली लगने के बाद इमरान खान ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें अल्लाह ने दूसरी जिंदगी दी है और वो ठीक होने के बाद फिर से लड़ाई शुरू कर देंगे।

नौ घायल

उनकी पार्टी और पुलिस ने कहा कि एक बंदूकधारी ने गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को ले जा रहे एक कंटेनर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए और उनके एक समर्थक की मौत हो गई। इसके अलावा नौ अन्य घायल भी हुए हैं। फायरिंग के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की सूचना भी है।

पीटीआई के दूसरे नेता भी घायल

हमले में सीनेटर फैसल जावेद को भी चोटें आई हैं। घटना वजीराबाद की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैसल ने कहा कि हमले के दौरान पीटीआई का एक कार्यकर्ता मारा गया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने इमरान और बाकी सभी की सलामती और सुरक्षा के लिए दुआ की।

इमरान खान का आंदोलन

इमरान खान ने 28 अक्टूबर से अपना विरोध मार्च शुरू किया था। खान जल्द ही पाकिस्तान में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए वह इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी दौरान ये हमला हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article