दुनिया

चीन ने लॉन्च की पाकिस्तानी सैटेलाइट, दोस्त ड्रैगन के सहारे आतंकिस्तान का स्पेस मिशन

China Pakistan Satellite: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ’शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार पीआरएससी-ईओ3 नामक इस उपग्रह को रात 8:15 बजे (बीजिंग समयानुसार) लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया।

Image

चीन ने लॉन्च की पाकिस्तानी सैटेलाइट, दोस्त ड्रैगन के सहारे आतंकिस्तान का स्पेस मिशन

Pakistani Space Mission: चीन ने उत्तरी शांक्शी प्रांत में स्थित ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शनिवार रात एक पाकिस्तानी उपग्रह का प्रक्षेपण किया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ’शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार पीआरएससी-ईओ3 नामक इस उपग्रह को रात 8:15 बजे (बीजिंग समयानुसार) लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया और यह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंच गया।

चीन ने चुने दो पाकिस्तान के अंतरिक्ष यात्री

पिछले साल से अब तक चीन द्वारा प्रक्षेपित किया गया पाकिस्तान का यह चौथा उपग्रह है। चीन ने पिछले साल पाकिस्तान के तीन उपग्रह प्रक्षेपित किए थे। चीन पिछले कुछ वर्षों से पाकिस्तान के उपग्रह प्रक्षेपित कर रहा है। इसके अलावा चीन के अंतरिक्ष मिशन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए चुने गए पाकिस्तान के दो अंतरिक्ष यात्री 24 अप्रैल को यहां पहुंचे थे।

चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को बीजिंग स्थित चीन के अंतरिक्ष यात्री केंद्र पहुंचे, जहां वे अपने चीनी साथियों के साथ प्रशिक्षण में भाग लेंगे। आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने और आकलन में सफल होने के बाद, इनमें से एक अंतरिक्ष मिशन में ’पेलोड स्पेशलिस्ट’ के रूप में भाग लेगा।

चीन में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी शनिवार को चीन के लिए रवाना हुए। जरदारी की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करना है, जिसमें आर्थिक और व्यापारिक सहयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकारी समाचार एजेंसी ’पीटीवी’ की खबर के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल सरदार सलीम हैदर उन्हें लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदा करने के लिए मौजूद थे। विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, जरदारी 25 से 27 अप्रैल तक हुनान प्रांत के चांग्शा और 28 से एक मई तक हैनान प्रांत के सान्या की यात्रा करेंगे। यह यात्रा पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के दूसरे दौर की संभावना की अटकलों के बीच हो रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article