दुनिया

केबिन क्रू मेंबर्स 'अंडरगारमेंट्स जरूर पहनें', पाकिस्तानी एयरलाइन्स का अजीब नियम, बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 02:12 PM IST

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA)ने अपने केबिन क्रू मेंबर्स के लिए विचित्र नियम जारी किया। उसने कहा कि सभी क्रू मेंबर्स को अंडरवियर पहनना जरूरी है। और कहा गया कि अनुचित ड्रेस एयरलाइन की खराब छवि पेश करती है और एक नकारात्मक छवि पेश करती है।

Image

पाकिस्तान एयरलाइंस ने अजूबा नियम बनाया है।

Photo : Twitter

सभी जानते हैं कि शेड्यूल्ड एयरलाइन्स के पास नियमों की लंबी लिस्ट होती है। यह उनके कर्मचारियों को पालन करना जरूरी होता है लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA)ने बहुत ही स्पष्ट रूप से अपने केबिन क्रू (Cabin Crew) को केवल एक नियम का पालन करने के लिए कहा है। 'अंडरगारमेंट्स (Undergarments) पहनें'। इस बात पर जोर देते हुए कि केबिन क्रू पर अनुचित पोशाक एयरलाइन की खराब छाप छोड़ रही है और एक नकारात्मक छवि पेश करती है। पीआईए ने कहा है कि अंडरवियर पहनना जरूरी है।

पीआईए के महाप्रबंधक (उड़ान सेवाएं), आमिर बशीर द्वारा भेजे गए एक आंतरिक निर्देश ज्ञापन में कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि कुछ केबिन क्रू इंटरसिटी यात्रा करते समय, होटलों में रहने और विभिन्न कार्यालयों में जाने के दौरान केजुअल कपड़े पहनते हैं। इस तरह की ड्रेसिंग दर्शकों पर खराब प्रभाव छोड़ती है और न केवल व्यक्ति, बल्कि संगठन की भी नकारात्मक छवि पेश करती है।

दिशानिर्देशों में एयर क्रू को उचित अंडरगारमेंट्स के ऊपर फॉर्मल कपड़े पहनने के लिए 'उचित रूप से पोशाक' की आवश्यकता होती है। बशीर ने सलाह दी कि पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नैतिकता के अनुसार होने चाहिए।

इस निश्चित रूप से विचित्र नियम को लागू करने के लिए, एयरलाइन ने अपने ग्रूमिंग अधिकारियों को हर समय केबिन क्रू की निगरानी करने और नियमों से किसी भी विचलन पर नजर रखने का निर्देश दिया है। जिसे वे वापस रिपोर्ट करेंगे।

यह स्पष्ट नहीं है कि यह एडवाइजरी कर्मचारियों की जानकारी के बिना जारी की गई है या किसी विशेष घटना से कोई लेना-देना है या यह किसी गुमनाम शिकायत का आधिकारिक जवाब है।

1946 में स्थापित, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस देश की सबसे बड़ी कॉमिर्शियल हवाई सेवा है और इसके पास 30 विमानों का बेड़ा है जो घरेलू और विदेशी गंतव्यों पर काम कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article