दुनिया

पुतिन की सख्ती के सामने हार गए ट्रंप? बोले- यूक्रेन, रूस को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा

ट्रंप, यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौते के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन से दो बार सीधी बात कर चुके हैं, इसके बाद भी हमले नहीं रुके हैं। दोनों देशों ने हमलों में और तेजी लाई है। हालांकि तुर्की में दोनों देशों के बीच दो राउंड की बातचीत हो चुकी है।

Image

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

जो ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान रूस यूक्रेन की जंग को 24 घंटे में रुकवाने का वादा करते थे, दावा करते थे वो अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने हथियार डालते दिख रहे हैं। ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद पहले कई बार दावे किए, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को धमका, पुतिन से बात की, लेकिन आजतक शांति समझौता नहीं करवा सके। अब ट्रंप का कहना है कि रूस और यूक्रेन को कुछ समय तक लड़ने देना ही बेहतर होगा।

शांति से पहले लड़ ले दोनों-ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन और रूस को अलग करने तथा शांति स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने से पहले इन दोनों को कुछ समय तक लड़ने देना बेहतर होगा। ट्रंप ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ ओवल ऑफिस में बैठक के दौरान यूक्रेन में युद्ध की तुलना दो बच्चों के बीच लड़ाई से की, जो एक-दूसरे से नफरत करते हैं। ट्रंप ने कहा, “कभी-कभी उन्हें कुछ देर तक लड़ने देना और फिर उन्हें अलग कर देना बेहतर होता है।”

बुधवार को किया था पुतिन से बात

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में इस बात को दोहराया था। ट्रंप ने प्रतिबंधों की धमकी को अभी भी बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस, दोनों पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। ट्रंप ने कहा, “जब मैं देखूंगा कि युद्ध रुकने वाला नहीं है तो हम बेहद कठोर रुख अपनाएंगे।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article