दुनिया

Trump से क्यों नाराज हुए एलन मस्क, ऐसी क्या थी अमेरिकी सरकार से चाहत? अमेरिकी राष्ट्रपति ने खोलकर रख दी पूरी बात

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती टूट चूकी है। मस्क और ट्रंप एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा हैं। मस्क ट्रंप सरकार में पद को लेकर शुरू से विवादों में घिरे थे, मस्क ने ट्रंप के चुनाव में भी काफी मदद की थी, खुलेआम प्रचार किया था, अब विरोध में जा चुके हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क कभी एक समय में जिगरी दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दुश्मन हो गए हैं। दोनों एक दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे हैं। मस्क ट्रंप सरकार से बाहर हो चुके हैं और ट्रंप ने मस्क को लेकर एक अलग ही दावा कर दिया है। ट्रंप ने मस्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मस्क से काफी निराश हैं।

ट्रंप का मस्क ने क्यों छोड़ा साथ?

दरअसल मस्क ने ट्रंप के टैक्स और खर्च बिल की जमकर आलोचना करते हुए उनका साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद अब ट्रंप ने दावा किया है कि मस्क इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर परेशान थे, सब्सिडी चाहते थे, जो पूरा नहीं हुआ। ट्रंप ने कहा- "एलन इसलिए परेशान हैं क्योंकि हमने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बहुत ज्यादा पैसे वाला ईवी जनादेश ले लिया था। उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वे चाहते हैं कि हम सब्सिडी के तौर पर अरबों डॉलर चुकाएं। एलन को यह बात शुरू से ही पता थी।"

बिल को लेकर ट्रंप का दावाराष्ट्रपति ट्रम्प ने एलन मस्क के बारे में कहा- "मुझे हमेशा से एलन पसंद रहा है। मुझे बहुत आश्चर्य हुआ...उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा। मैं चाहता हूं कि वे बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल अविश्वसनीय है...मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है।"

ट्रंप का मस्क पर निशानाट्रंप ने मस्क के इस आलोचनात्मक रुख पर कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को अब भी व्हाइट हाउस की याद सता रही है। उन्होंने मस्क को 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' हो जाने का जिक्र भी किया। इस बयान के जरिये वह मस्क की मनोस्थिति पर सवाल उठा रहे थे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय 'ओवल ऑफिस' में संवाददाताओं की मौजूदगी में मस्क के साथ अपने मतभेद पर चर्चा की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article