दुनिया

बांग्लादेश में फिर से हिंदू मंदिरों को बनाया गया निशाना, 14 Hindu Temples में तोड़फोड़

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 6, 2023, 12:21 AM IST

बांग्लादेश में पहले भी हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। जिसे लेकर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। भारत सरकार भी इस मामले पर बांग्लादेश को कड़ा संदेश दे चुकी है। वहां की सरकार ने भी वादा किया था कि ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Image

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Bangladesh Hindu Temple: बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इस बार एक ही दो दिन के अंदर, 14 हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया है। इन मंदिरों में रात के अंधेरे में तोड़ फोड़ मचाई गई है।

कहां हुई घटना

पीटीआई के अनुसार पुलिस ने रविवार को कहा कि अज्ञात लोगों ने पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में रात भर सुनियोजित हमलों की एक श्रृंखला में 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की। एक हिंदू समुदाय के नेता बिद्यनाथ बर्मन ने कहा-"अज्ञात लोगों ने अंधेरे की आड़ में हमलों को अंजाम दिया, 14 मंदिरों में मूर्तियों को तोड़ दिया।"

पहले नहीं हुई थी ऐसी घटना

हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा से अंतर्धार्मिक सद्भाव रहा है। यहां कभी कोई ऐसी घटना नहीं हुई है।उन्होंने कहा- "(बहुसंख्यक) मुस्लिम समुदाय का हमारे (हिंदुओं) से कोई विवाद नहीं है... हम यह नहीं समझ सकते कि ये अपराधी कौन हो सकते हैं।"

पुलिस ने क्या कहा

बलियाडांगी पुलिस थाने के प्रभारी खैरुल अनम ने कहा कि हमले शनिवार रात और रविवार तड़के कई गांवों में हुए। ठाकुरगांव के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने कहा- "यह स्पष्ट रूप से देश की शांतिपूर्ण स्थिति को बाधित करने के लिए सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत होता है।"

जांच शुरू

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक पुलिस जांच शुरू की गई है। कुछ जानकारी मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा- "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article