Liz truss cabinet : ऐसी हो सकती है लिज ट्रस की कैबिनेट, PIO के रूप में एकमात्र चेहरा होंगी सुएला? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 01:23 PM IST

Liz Truss cabinet : ब्रिटिश समाचार पत्र गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक लिज सरकार में विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लेवरली, गृह मंत्री के रूप में सुएला ब्रेवरमैन और चांसलर पद पर क्वासी क्वारटेंग की नियुक्ति हो सकती है। रिपोर्टों में कहा गया है कि लिज सरकार में ऋषि सुनक को कोई पद नहीं मिलने जा रहा है।

Liz truss cabinet : ऐसी हो सकती है लिज ट्रस की कैबिनेट, PIO के रूप में एकमात्र चेहरा होंगी सुएला? 
Photo Credit: AP

Liz truss Cabinet : लिज ट्रस मंगलवार शाम को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। पीएम पद की रेस में उन्होंने सोमवार को भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। लिज थेरेसा मे और मार्ग्रेट थैचर के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। लिज के साथ उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर सभी की नजरें हैं। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि लिज की कैबिनेट के अहम पदों पर इस बार ब्रिटिश मूल के नागरिक नहीं होंगे। इन सभी अहम पदों पर गैर-ब्रिटिश मूल के लोगों की नियुक्ति होने जा रही है।

भारतीय मूल की हैं सुएला
ब्रिटिश समाचार पत्र गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक लिज सरकार में विदेश मंत्री के रूप में जेम्स क्लेवरली, गृह मंत्री के रूप में सुएला ब्रेवरमैन और चांसलर पद पर क्वासी क्वारटेंग की नियुक्ति हो सकती है। रिपोर्टों में कहा गया है कि लिज सरकार में ऋषि सुनक को कोई पद नहीं मिलने जा रहा है। पीएम पद की रेस में सुनक ने लिज को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि, अंतिम दौर में लिज ने सुनक पर बढ़त बना ली। इनमें सुएला ही भारतीय मूल की हैं। चर्चा है कि लिज कैबिनेट में प्रीति पटेल को पद नहीं मिलने जा रहा है। बेन वैलेस को इस बार रक्षी मंत्री बनाया जा सकता है। 

व्यापार मंत्री पद पर जैकब की हो सकती है नियुक्ति
रिपोर्टों की मानें तो इस बार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद को नार्दन आयरलैंड का मंत्री बनाया जा सकता है। इनके अलावा व्यापार मंत्री पद पर जैकब रईस-मॉग और शिक्षा मंत्री पद पर केमी बेडेनोक की नियुक्ति हो सकती है। पीएम पद के लिए हुई वोटिंग में लिज को 81,326 वोट और सुनक को 60,399 वोट मिले। सुनक पर लिज की बढ़त को देखते हुए उनकी यह जीत पक्की मानी जा रही थी। पीएम पद पर जीत दर्ज करने के बाद ट्रस ने सबसे पहले अपने समर्थकों का शुक्रिया कहा। 

भारत-ब्रिटेन के रिश्तों में मजबूती की पक्षधर हैं
लिज के इस बयान को आज के परिप्रेक्ष्य में रखकर यदि देखा जाए तो जाहिर है कि उनके इस कार्यकाल में भारत और ब्रिटेन के संबंधों में नई रवानगी एवं मजबूती देखने को मिलेगी। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने कहा, 'भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंध हिंद-प्रशांत सहित वैश्विक स्तर पर सुरक्षा को बढ़ाएंगे। साथ ही इससे दोनों देशों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।'

Liz Truss : भारत से अच्छे संबंधों की हिमायती हैं लिज ट्रस, जॉनसन की परंपरा को बढ़ाएंगी आगे


ट्रस को पीएम मोदी ने बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर विदेश मंत्री लिज ट्रस को बधाई दी और भरोसा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री चुने जाने पर लिज ट्रस को बधाइयां। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।

End of Article