क्रिकेट

कोहली हो तुम, वैभव को चिढ़ाने वाले अयूब पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का गुस्सा

सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर बेबी स्टाइल में सेलिब्रेट किया था। इसको लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने उनको लताड़ लगाई है। वैभव को आउट करने के बाद सईम अयूब ने उन्हें चिढ़ाते हुए बच्चे को झूला-झुलाने जैसे स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

Image

सईम अयूब और वैभव सूर्यवंशी (साभार-X/AI)

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो और सेलिब्रेशन को लेकर कोई विवाद ना हो, ऐसा ना हुआ है और ना भविष्य में होगा। एशियन गेम्स के फाइनल में भी सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर सईम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल कर दिया। दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से वैभव और अभिषेक ने अपने स्टाइ में धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों 13 गेंद में 28 रन जोड़ चुके थे। तभी सईम अयूब की गेंद को रिवर्स शॉट खेलने के चक्कर में वैभव ने विकेटकीपर उस्मान को कैच दे दिया। वैभव 9 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव को आउट करने के बाद सईम अयूब ने उन्हें चिढ़ाते हुए बच्चे को झूला-झुलाने जैसे स्टाइल में सेलिब्रेट किया।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई लताड़

सईम अयूब का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज तनवीर अहमद ने अयूब की आलोचना करते हुए कहा कि ये क्या तरीका है। बेबी स्टाइल क्यों बना रहे हो, वो बच्चा है। उसने मार-मार कर बुरा हाल किया हुआ है। आपकी क्या परफॉर्मेंस है? तनवीर यहीं नहीं रुके उन्होंने युवा खिलाड़ियों के व्यव्हार पर भी सवाल उठाया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा 'आपलोग कोई विराट कोहली या एडम गिलक्रिस्ट नहीं हैं। आपलोग कोई बहुत बड़े सुपरस्टार नहीं हैं। इतने बड़े बॉलर नहीं और चश्मा पहनकर गेंदबाजी कर रहे हैं। साद मसूद पहला मैच खेल रहा है और चश्मा लगाकर बॉलिंग कर रहा है। कौन हो आपलोग भाई? आप यंग्स्टर हो भाई।

भारत की ओर से भी मिला जवाब

भारत की तरफ से पूर्व गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की फिरकी ली। आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा था। अभिषेक ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंद में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली और पाकिस्तान को मैच से बाहर निकाल दिया। मुनाफ ने अभिषेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'अच्छा जरा मुझे यह पूछना था कि जो लोग अभिषेक को स्लॉगर कह रहे थे, उनको ये इनिंग कैसी लगी?

मैच की बात करें तो अभिषेक और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने 211 रन बनाए और बाद में पाकिस्तान की टीम को 192 रन पर रोक दिया। भारत ने यह मुकाबला 19 रन से जीता और लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article