दुनिया

दिल्ली के डॉक्टरों का कमाल, मॉरीशस की 19 महीने की बच्ची की रोबोटिक तकनीक से निकाली खराब किडनी

Robotic kidney surgery Delhi hospital: मॉरीशस की एक 19 महीने की बच्ची की दिल्ली के एक अस्पताल में रोबोटिक तकनीक के जरिए खराब हो चुकी दाहिनी किडनी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है।

Image

रोबोटिक तकनीक से निकाली गई खराब किडनी

Photo : iStock

Robotic kidney surgery Delhi hospital: मॉरिशस की 19 महीने की बच्ची की दिल्ली के एक अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के जरिए एक किडनी निकाल दी गई। वह जन्म से ही गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची को किडनी (Multicystic dysplastic kidney disease) और मूत्र मार्ग से जुड़ी जन्मजात विकृति थी। यह ऐसी समस्या है, जिसमें जन्म से ही किडनी और मूत्र प्रणाली का विकास सामान्य रूप से नहीं हो पाता। उसकी दाहिनी किडनी में कई गांठें बन गई थीं, जिसके कारण वह पूरी तरह काम करना बंद कर चुकी थी।

साथ ही, उसे बार-बार बुखार के साथ मूत्र मार्ग में संक्रमण हो रहा था। यूरोलॉजिस्ट डॉ. विकास जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बेहद सीमित जगह और कम उम्र की चुनौती के बावजूद इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके साथ ही यह बच्ची रोबोटिक किडनी सर्जरी कराने वाले सबसे कम उम्र के बच्चों में शामिल हो गई है। ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। मामले की गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने रोबोटिक तकनीक की मदद से खराब हो चुकी किडनी को निकालने का निर्णय लिया।

सबसे कम उम्र के बच्चों में शामिल

डॉ जैन ने कहा कि इतनी कम उम्र की बच्ची का ऑपरेशन करना काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सर्जरी के लिए बहुत कम जगह उपलब्ध थी। उन्होंने कहा, "महज 19 महीने की उम्र में इस बच्ची का रोबोटिक तकनीक से किडनी निकालने का ऑपरेशन किया गया, जिससे वह इस तरह की सर्जरी कराने वाले सबसे कम उम्र के बच्चों में शामिल हो गई है।

’मल्टीसिस्टिक डिस्प्लास्टिक’ बीमारी से प्रभावित

उसकी दाहिनी किडनी ’मल्टीसिस्टिक डिस्प्लास्टिक’ बीमारी से प्रभावित थी और असामान्य रूप से काफी बड़ी हो गई थी। यह पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से का लगभग पूरा स्थान घेर चुकी थी, जिससे सर्जरी के लिए उपलब्ध सीमित जगह और भी कम हो गई थी।" डॉक्टरों ने बताया कि प्रक्रिया के बाद मरीज़ ठीक हो गईं और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article