शहर

आगरा: महिला कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में की आत्महत्या, सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Woman Constable Death Agra: आरती मूल रूप से उन्नाव जिले की रहने वाली थीं और 2018 बैच की आरक्षी थीं। उनकी वर्तमान तैनाती डीसीपी सिटी कार्यालय में थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक महीने से छुट्टी पर चल रही थीं और शाहगंज स्थित सरकारी आवास में अकेले रहती थीं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

Woman Constable Death Agra: आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां शाहगंज पुलिस लाइन के सरकारी आवास में शनिवार सुबह एक महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो आगरा कमिश्नरेट में तैनात थीं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला सिपाही के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

उन्नाव की रहने वाली थीं आरती

जानकारी के अनुसार आरती मूल रूप से उन्नाव जिले की रहने वाली थीं और 2018 बैच की आरक्षी थीं। उनकी वर्तमान तैनाती डीसीपी सिटी कार्यालय में थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक महीने से छुट्टी पर चल रही थीं और शाहगंज स्थित सरकारी आवास में अकेले रहती थीं। उन्हें 4 नवंबर को ड्यूटी पर वापस लौटना था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही शाहगंज थाने की पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरती के परिजनों को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात सामने आ रही है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोट में क्या लिखा है और मौत के पीछे क्या कारण हैं, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पिछले कुछ दिनों से थीं परेशान

आवासीय परिसर में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के अनुसार आरती पिछले कुछ दिनों से तनाव में नजर आ रही थीं। दो दिन पहले उनके कमरे की चाबी गुम होने पर ताला तोड़े जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, मौत के सही कारणों को लेकर पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पारिवारिक, निजी या विभागीय कारणों सहित हर एंगल पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article