वायरल न्यूज़

Viral Video: मासूम हाथों का कमाल! छोटे से बच्चे ने बनाई भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा, कला देख लोग कर रहे तारीफ

Viral Video: एक छोटा बच्चा अपने हाथों से बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की अत्यंत सुंदर और आकर्षक कलाकृति दिखा रहा है। बच्चा बताता है कि इसे तैयार करने में उसे 4 दिनों का समय लगा है। सोशल मीडिया पर यह अद्भुत वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

Image

बच्चे का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @laxmirajeshwarikavya)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक टैलेंटेड (Talent Video) बच्चों के वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मासूम बच्चा अपनी 4 दिनों की कड़ी मेहनत से बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की अत्यंत सुंदर और मनमोहक कलाकृति दिखाता नजर आ रहा है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के पास आधुनिक चित्रकारी के महंगे सामान या बड़े संसाधन नहीं हैं, लेकिन उसकी कला और रचनात्मकता का स्तर देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। बच्चे ने कागज, रंग और पत्तियों की आकृति का बेहद खूबसूरती से उपयोग करते हुए एक विशाल पत्ते पर विश्राम करते बाल कृष्ण (बालमुकुंद) और पास में खिले कमल के फूल की एक 3D-जैसी कलाकृति तैयार की है। कृष्ण के माथे पर मुकुट, मोरपंख और उनके मुख के भाव इतने सजीव प्रतीत होते हैं कि दर्शक देखते ही रह जाते हैं। कलाकृति दिखाते हुए बच्चा बेहद सादगी और मासूमियत से अपनी मेहनत के बारे में बताता है। वह कहता है, "हम इतना सुंदर कृष्ण भगवान का फोटो बनाए हैं... 4 दिन लगे हैं हमको इतना बनाने में।" देखें वीडियो...

    टैलेंट ने जीता लोगों का दिल

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जीत लिया होगा। कई लोग तो इस नजारे को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को laxmirajeshwarikavya नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। यूजर्स बच्चे की एकाग्रता, समर्पण और भगवान कृष्ण के प्रति उसकी भक्ति भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सच्चे हुनर को किसी बड़े स्टूडियो या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती, बस लगन और जुनून होना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article