वायरल न्यूज़

इश्क के आगे कुदरत भी पस्त! कमर तक भरा था बाढ़ का पानी, डूबे चर्च में कपल ने रचाई शादी, देखें Viral Video

Viral Video: फिलीपींस के बुलाकान स्थित 19वीं सदी के ऐतिहासिक 'बारासोएन चर्च' में तूफानी बारिश और बाढ़ के बीच एक अनोखी शादी संपन्न हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस नजारे को देखकर काफी हैरान भी हैं।

Image

बाढ़ के पानी में कपल ने रचाई शादी (तस्वीर साभार- @St. John the Baptist Parish)

Viral Video: शादी हर कपल के लि जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन होता है, लेकिन सोचिए अगर आपके सपनों के दिन पूरा मंडप या चर्च ही पानी में डूब जाए? ज्यादातर लोग ऐसी स्थिति में शादी (Wedding Video) टालने या लोकेशन बदलने का फैसला करेंगे। लेकिन, फिलीपींस में एक जोड़े ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूबसूरत दुल्हन घुटने तक भरे पानी में अपनी ब्राइडल ड्रेस संभालते हुए चर्च के गलियारे से गुजरती नजर आ रही है।

    यह मामला फिलीपींस के बुलाकान प्रांत का है। यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक बारासोएन चर्च में जमायका एगुइलर और जेड रिक वर्डिलो की शादी तय थी। शादी वाले दिन चक्रवाती तूफान 'विफा' और तेज मानसूनी बारिश के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि चर्च के अंदर तक घुटने-घुटने भर गंदा पानी भर गया। शादी से ठीक एक रात पहले दुल्हन जमायका के मन में शादी टालने का ख्याल आया था, लेकिन अंत में इस जोड़े ने तय किया कि वे कुदरत की इस चुनौती के आगे नहीं झुकेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं चर्च के फ्लोर पर हर तरफ पानी भरा हुआ है। दुल्हन जमायका अपने पिता का हाथ थामे बेहद शांति और मुस्कान के साथ पानी को चीरते हुए आगे बढ़ रही है। उनकी सफेद ब्राइडल ड्रेस और गाउन का पिछला हिस्सा पानी में तैर रहा है, लेकिन उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और सुकून नजर आ रहा है। पादरी और मेहमान भी पानी में खड़े होकर इस पल के साक्षी बने। देखें वीडियो...

    अनोखी शादी

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ गए होंगे। हालांकि, शादी के बाद जोड़े ने पानी से होने वाले संक्रमण से बचने के लिए एहतियातन दवाइयां भी लीं, ताकि इस खास दिन की यादें बीमारी में न बदलें। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फेसबुक पर इस वीडियो को St. John the Baptist Parish नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं सच्चा प्यार और अडिग विश्वास, जो किसी भी तूफान को पार कर सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुल्हन की वॉक में जो ग्रेस और हिम्मत है, उसने मेरा दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article