वायरल न्यूज़

स्टेज पर डांसर को मारा थप्पड़, फिर दरोगा जी ने लहराई पिस्टल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: बिहार के बेगूसराय में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब एक ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी ने स्टेज पर चढ़कर महिला डांसर को थप्पड़ मार दिया। कलाकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट का विरोध जब दर्शकों ने किया, तो बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने खुलेआम कमर से पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया।

Image

डांसर को पुलिसवाले ने जड़ा थप्पड़

Viral Video: बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पान गांछी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुर्गा मंदिर के पास नवरात्रि के पावन अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर दो महिला डांसर (Dance Video) गानों की धुन पर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। दर्शक मंच के सामने बैठकर कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे। तभी वर्दी पहने एक पुलिस पदाधिकारी अचानक स्टेज की सीढ़ियां चढ़कर ऊपर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित महिला डांसर के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने स्टेज पर पहुंचते ही बिना किसी वजह के एक महिला डांसर को थप्पड़ जड़ दिया और वहां मौजूद अन्य कलाकारों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।

    पीड़ित डांसर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शांत स्वभाव से प्रस्तुति दे रहे थे। अचानक पुलिस पदाधिकारी आए और हमारे साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। एक महिला कलाकार पर इस तरह हाथ उठाना खाकी का दुरुपयोग है। ऐसे पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, जैसे ही पुलिस पदाधिकारी द्वारा महिला डांसर पर हाथ उठाने की खबर फैली, पंडाल में मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। दर्शकों ने खाकी की इस मनमानी का जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी को घेर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। खुद को घिरता देख पुलिस पदाधिकारी ने संयम खो दिया और अपनी कमर से सर्विस पिस्टल निकालकर खुलेआम भीड़ के सामने लहराना शुरू कर दिया। जैसे ही पुलिस अधिकारी के हाथ में पिस्टल चमकी, कार्यक्रम स्थल पर चीख-पुकार मच गई। सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठा रहे छोटे बच्चों, महिलाओं और दर्शकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। देखें वीडियो...

    आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग

    घटना को वहां मौजूद कुछ दर्शकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आम जनता में काफी रोष है और लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। बेगूसराय में हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो के आधार पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी की पहचान की जा रही है। जनता और पीड़ित कलाकारों ने मामले में बेगूसराय एसपी से संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारी को तुरंत निलंबित करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article