क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा ने रचा दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के दांए हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन घरेलू सरजमीं पर 200 विकेट पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले चौथे गेंदबाज हैं।

Image

कगिसो रबाडा

Photo : ANI

गकेबरहा: दक्षिण अफ्रीका के दांए हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक विशेष उपलब्धि कर ली। रबाडा घरेलू सरजमीं पर 200 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चौथे कंगारू गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते ही रबाडा ने ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। रबाडा ने निक मेडिंसन और मिचेल स्टार्क का शिकार किया और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की।

घर पर 200+ टेस्ट विकेट झटकने वाले चौथे पेसर

रबाडा ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर 38वें टेस्ट में 200 विकेट 20.06 के औसत से पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 10 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा और मैच में चार बार 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 112 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने डेल स्टेन, मखाया एंटिनी और शॉन पोलाक जैसे दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में एंट्री कर ली। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम दर्ज हैं। उन्होंने घर पर 261 विकेट टेस्ट में चटकाए। इसके बाद दूसरे पायदान पर काबिज मखाया एनटिनी के खाते में 249 विकेट दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दर्ज हैं।

ऐसा रहा है रबाडा का टेस्ट करियर

रबाडा ने अपने करियर में खेले 74 टेस्ट में 22.01 के औसत से 342 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पारी में 17 बार पांच और मैच में चार बार 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 112 रन देकर 7 विकेट उनका टेस्ट करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। टेस्ट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के वो चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article