Viral Video: अक्सर लोग अमेरिका (America) में मिलने वाली सैलरी और लग्जरी लाइफ देखकर आकर्षित होते हैं, लेकिन वहां का स्वास्थ्य सेवा कितना महंगा है, इसका अंदाजा इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स अपने हाथ में अस्पताल का बिल दिखाते हुए पूरा मामला बताता है। दांत में दर्द होने पर जब वह डॉक्टर के पास गया, तो सिर्फ एक्स-रे और बेसिक जांच के ही $180 (लगभग ₹15,000) जोड़ दिए गए। अपताल ने शुरुआती कुल खर्च $7,800 से $8,000 (लगभग 6.5 लाख रुपये) बताया।
शख्स ने बताया कि उसके पास 'डेंटल इंश्योरेंस' मौजूद था। इंश्योरेंस कटने के बाद भी आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च के रूप में $2,500 (लगभग 2.10 लाख रुपये) का बिल थमा दिया गया। शख्स ने वीडियो में लाइव गूगल फ्लाइट्स सर्च करके दिखाया कि अमेरिका से भारत की राउंड-ट्रिप की फ्लाइट टिकट करीब $1,200 से $1,300 में मिल रही है। अगर भारत और अमेरिका की तुलान की जाए तो भारत में रूट कैनाल / ट्रीटमेंट: 10,000 हजार से ₹20,000 हजार (शहर और क्लिनिक के आधार पर)। वहीं, अमेरिका में डेंटल ट्रीटमेंट: $2,500 (₹2,10,000+) है। देखें वीडियो...
एक दांत पर खर्च
शख्स की बातें सुनकर आप भी जरूर एक पल के लिए दंग रह गए होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को desidadinamerica नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और यूजर्स अमेरिकी हेल्थकेयर सिस्टम की क्लास लगा रहे हैं। कई एनआरआई और यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि विदेश में रहने वाले ज्यादातर भारतीय अपने दांतों, आंखों और मेजर सर्जरी का इलाज कराने भारत ही आते हैं। एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका में बीमार पड़ना सबसे बड़ा पाप है, वहां इलाज नहीं बल्कि जेब का खात्मा होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत का मेडिकल सिस्टम और डॉक्टर्स किफायती होने के साथ-साथ दुनिया में बेहतरीन भी हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
