गेबेरहा: सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने गेबेहरा में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 87* रन की नाबाद पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार टाल दी है। पहली पारी में 99 रन पर ढेर होने के बाद फॉलोऑन खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 326 रन से पिछड़ गई थी। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और नाइट वॉचमैन बोलैंड 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। पारी की हार को टालने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 170 रन और बनाने हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में 1-1 की बराबरी के लिए 6 विकेट और चटकाने हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी जैसे धाकड़ बल्लेबाजों का मैदान पर आना अभी बाकी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास मैच को ड्रॉ का भी मौका है लेकिन इसके लिए उसे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
(डेवलपिंग स्टोरी)
