वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यमन के स्पाइडरमैन कहे जाने वाले मशहूर एडवेंचरर अल-का'का' अंतर अल-अब्सी, एक खतरनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ की सीधी और ऊंची दीवारों पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़ रहा है। इस दौरान वह एक से एक जानलेवा स्टंट भी कर रहा है। कभी वह दीवार को पकड़कर लटकता दिख रहा तो कभी पहाड़ी पर उछल-कूद करते हुए नजर आ रहा है। इस खतरनाक स्टंट के दौरान अचानक से शख्स का पैर फिसलता है और उसका बैलेंस बिगड़ता है, जिसके बाद वह सीधे नीचे जा गिरता है।
ज्वालामुखी में गिरकर गई जान
फिलहाल यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @ThayzzySmith नाम के अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि अल-अब्सी हराधा ज्वालामुखी के क्रेटर (गड्ढे) की अंदर वाली दीवार पर चढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उनके पास कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था। वे हमेशा की तरह इस पहाड़ी पर भी बिना किसी सुरक्षा उपकरण लिए अपनी अनुभव के साथ चढ़ाई कर रहे थे लेकिन इस बार किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:
कैसे हुई अल-अब्सी की मौत?
वीडियो (Video) के कैप्शन में यह भी बताया गया है कि चढ़ाई के दौरान अचानक अल-अब्सी का पैर फिसल गया। जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा और वह पहाड़ी से कई मीटर नीचे गिर गए गर्म और सल्फरयुक्त पानी में गिर गए। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उनके शव को बाहर निकालने में जुट गई।
क्यों थे इतने मशहूर?
बता दें कि अल-का'का' अंतर अल-अब्सी को “स्पाइडरमैन ऑफ यमन” कहा जाता था। वे अपने खतरनाक स्टंट्स के लिए जाने जाते थे। ऊंची-ऊंची चट्टानों पर बिना सुरक्षा के चढ़ना, साथ में खतरनाक वीडियो बनाना और लोगों अपने स्टंट्स से लोगों को चौंका देना ही उनकी फितरत थी। खड़ी दीवरों पर भी वे बहुत ही आराम से चढ़ जाते थे, इसी वजह से उन्हें “स्पाइडरमैन ऑफ यमन” कहा जाता था। उनके साथ हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे उनकी हिम्मत और जुनून बताया तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा के ऐसा करना बहुत बड़ी लापरवाही थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
