दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान; 'ईरान पर तुरंत हमले की योजना नहीं, हम हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार'

US Iran Tensions Qeshm Island Air Strikes: मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'फाइनेंशियल टाइम्स' को दिए साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका की तुरंत ईरान पर हमला करने की कोई योजना नहीं है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान; 'ईरान पर तुरंत हमले की योजना नहीं, हम हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार'

US President Donald Trump Iran Interview: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'फाइनेंशियल टाइम्स' (Financial Times) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की फिलहाल ईरान पर तुरंत कोई नया हमला करने की योजना नहीं है। मंगलवार को दिए इस छह मिनट के टेलीफोनिक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि वह ईरान के साथ जारी मौजूदा गतिरोध (Stand-off) की स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

'हमें जो चाहिए, वह सब मिल रहा है'

इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि हमें वह सब कुछ मिल रहा है जो हम चाहते हैं।' जब उनसे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उन संकेतों के बारे में पूछा गया, जिनमें इस सप्ताह के अंत में ईरान पर बड़ा हमला होने की बात कही गई थी, तो ट्रंप ने कहा, 'मैं तैयार हूं, हम पूरी तरह तैयार हैं। अगर हमें आगे कदम उठाना पड़ा तो हम पूरी तरह से लैस (Locked and Loaded) हैं, लेकिन हो सकता है कि अब इसकी कोई जरूरत ही न पड़े।'

होर्मुज में तनाव और अमेरिकी हवाई हमले

राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इससे ठीक एक दिन पहले अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने सैन्य ठिकानों और संपत्तियों की सुरक्षा को रक्षात्मक कदम बताते हुए ईरान के केश्म द्वीप (Qeshm Island) स्थित ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

यह क्षेत्र स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास स्थित होने के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति की दृष्टि से बेहद संवेदनशील और रणनीतिक माना जाता है।

मध्यावधि चुनावों पर छाया ईरान संकट का साया

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (US Midterms) के लिए मतदान समाप्त होने से ठीक कुछ घंटे पहले आया है।

आर्थिक चिंताएं: इन चुनावों में अमेरिकी मतदाताओं के बीच बढ़ती महंगाई (Inflation) और ईंधन की कीमतों (Fuel Prices) में उछाल को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है।

विदेश नीति का असर: विश्लेषकों का मानना है कि मध्य पूर्व में अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव का असर ईंधन की कीमतों पर पड़ा है, जो इस चुनाव में एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनकर उभरा है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article