टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कनिका मान ने तोड़ा यंग DSA का फैमिली मैसेज, लव गिल की मां से मिली फटकार के बाद टूटीं Mahhi Vij

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के नए प्रोमो वायरल हो रहे हैं। प्रोमो में कनिका मान की गेम साफ दिखाई दे रही हैं। दूसरी तरफ यंग डीएसए और माही विज फूट-फूटकर रो रहे हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इमोशनल तड़का लग गया है। अब तक कंटेस्टेंट्स सिर्फ लड़ते झगड़ते नजर आ रहा थे, लेकिन फैमिली का मैसेज देखते ही हर कंटेस्टेंट की आंखों से आंसू झलक पड़े। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कनिका मान और काजी तौकीर को अपने परिवार का मैसेज सुनने का मौका मिला था, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में इस इमोशनल ड्रामे में गेम का तड़का भी लग जाएगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कनिका मान (Kanika Mann) गेम को आगे रखती हुई नजर आईं। इसके अलावा, माही विज (Mahhi Vij) को लव गिल की मां को जमकर फटकार पड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai स्टारर Sayoneee पर गिरी गाज, 2 महीने में बंद होने की कगार पर आया सीरियल!

    कनिका मान ने तोड़ा यंग के परिवार का संदेश

    बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले प्रोमो में लव गिल दिखाई दे रही हैं, जो अपने परिवार का मैसेज सुनती हैं। लव गिल के लिए उनकी मां का संदेश आता है, जो पंजाबी भाषा में होता है। ये संदेश कोई नहीं समझ पाता। ऑडियो मैसेज में लव गिल की मां अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हैं और बताती हैं कि कैसे माही विज ने लव की पीठ पीछे बातें की थीं। इस मौके पर लव गिल की मां माही विज को फटकार लगाती हैं। माही कुछ समझ नहीं पातीं। तब लव आगे आकर माही को हिंदी में सब बताती हैं और ये सुनकर माही टूट जाती हैं। वह बाथरूम में जाकर खूब रोती हैं। इतना ही नहीं, वह मेकर्स पर आरोप लगाती हैं कि मेकर्स उनकी बुरी चीजें दिखा रहे हैं और अच्छाई नहीं दिख रही। माही बोलती हैं कि बाहर उनकी भी फैमिली है। माही शो छोड़ने तक का बोल देती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kanika Mann का बड़ा खुलासा, एक्स-BF ने सरेआम मारा था थप्पड़, हाथ काटकर खून से भरने चला था मांग

      लव गिल की मां की बातों से टूटीं माही विज

      वहीं, दूसरे प्रोमो में यंग डीएस और कनिका मान नजर आती हैं। यंग डीएसए के परिवार का संदेश कनिका मान के हाथ आता हैं और कनिका गेम में खुद को आगे रखती हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि कनिका मान साफ कहती हैं कि वह पहले दिन से क्लियर है कि वह यहां पर गेम खेलने आई हैं और वह गेम ही खेलेंगी। वह खुद को आगे रखेंगी। कनिका की ये बातें सुनकर फूट-फूटकर रोते हैं। यंग को देखकर आम्रपाली तक रोने लग जाती हैं। प्रोमो में यंग के परिवार का संदेश टूटते हुए नहीं दिखाया गया। दावा है कि कनिका यंग का संदेश तोड़ देगी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article