वायरल न्यूज़

पापी पेट के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता! ऊंचे बिजली के खंभे पर लंच करते दिखे मजदूर, Video देख थम गई लोगों की सांसें

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि काम करने आए मजदूर बिजली के खंभे पर बैठे-बैठे लंच कर रहे हैं।

Image

बिजली के खंभे पर ही खाना खाते दिखे मजदूर (X/@KUNDAN00PATEL)

वायरल न्यूज (Viral News): लोग अपना पेट पालने के लिए क्या कुछ नहीं करते। वे मजबूरी को भी अपना नसीब मानकर जीते हैं। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जिसे देखने के बाद लोग का कलेजा पसीज गया। लोग वीडियो (Video) पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि गरीबी एक अभिशाप है, जिसकी सजा जीवन भर मिलती है।

बिजली के खंभे पर लंच करते दिखे मजदूर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ऊंचे से बिजली खंभे पर काम करने वाले मजदूर उसी पर बैठकर अपना लंच कर रहे हैं। हालांकि मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण है फिर भी उनका काम इतना जोखिम भरा है कि वे लंच करने के लिए बार-बार खंभे पर चढ़ना और उतरना मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में मजदूरों को मजबूरी में अपना लंच वहीं खंभे पर बैठे-बैठे ही करना पड़ता है। वीडियो में खंभे पर बैठे मजदूरों को देख आप इस स्थिति के खतरे का अंदाजा लगा सकते है। इतनी खतरनाक जगह पर बैठकर मजदूरों को लंच करता देख इतना तो कहा जा सकता है कि पापी पेट को पालने के लिए इन मजदूरों ने मौत को भी मात दे दिया है। उन्हें ना तो ऊंचाई से गिरने का डर है और ना ही बिजली के झटके का।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "डर सबको लगता है लेकिन पेट अक्सर डर से बड़ा निकलता है, जहां लोगों की सांसे थम जाती है वहां कुछ लोग अपनी कमाई से रोजी रोटी तलाशते हैं। गरीबी इंसान को वहां पहुंचाती है, जहां पहुंचने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। मंजिल जमीन पर हो लेकिन अक्सर इनका संघर्ष आसमान में होता है। सलाम है ऐसे लोगों को।"

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "डर सबको लगता है, लेकिन हालात कुछ लोगों को डर से भी आगे धकेल देते हैं।" दूसरे ने लिखा, "संघर्ष करने वाले इन भाइयों को सलाम है। जब पेट की आग सभी पर भारी पड़े, तब कुछ भी नहीं दिखता।" तीसरे ने लिखा, "घर कैसे चलाना है, यह सिर्फ आदमी को ही पता होता है। जब वह दो रोटी के लिये कमाने निकलता है तो उसके पीछे बहुत संघर्ष और मेहनत लगता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article