टीवी मसाला

Anupamaa Leap: अनुपमा में आएगा अब तक का सबसे बड़ा लीप, बदलेगी पूरी कास्ट; Rupali Ganguly का कटेगा पत्ता?

Anupamaa Leap Update: टीवी सीरियल अनुपमा में कई बार लीप आ चुके हैं और अब मेकर्स एक बार फिर शो में लीप लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार लीप के साथ कास्ट भी बदेलगी।

Image

anupamaa (photo credit- instagram)

Anupamaa Leap Update: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupamaa) टीवी पर सालों से राज कर रहा है। इस शो की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और बीते छह साल से ये शो फैंस का फेवरेट बना हुआ है। सीरियल में अनुपमा का रोल रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) निभा रही हैं। इस शो में मेकर्स ने बीते छह सालों में कई बार कहानी में बदलाव किया है और कई बार टीआरपी को बढ़ाने के लिए लीप का सहारा भी लिया है, लेकिन हर बार अनुपमा नजर आई हैं और कुछ चुनिंदा कलाकार हैं, जो पहले एपिसोड से बने हैं और बाकी समय के साथ बदलते दिखे हैं। अब मेकर्स एक बार फिर लीप लाने वाले हैं, जिसमें देखना होगा कि क्या अनुपमा रहेगी? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

    अनुपमा में आएगा लीप

    अनुपमा से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शो से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल अनुपमा में एक बड़ा लीप आने वाला है और ये लीप भी जनरेशन वाला है, जिसमें कास्ट में काफी बड़ा बदलाव हो सकता है। दावा किया गया है कि लीप के बाद सिर्फ शो में रुपाली गांगुली नजर आएंगी। बाकी सभी कलाकार शो को अलविदा कह देंगे। मेकर्स नई कास्ट के साथ अनुपमा की कहानी को दिखाएंगे, जिसमें भी काफी सारे उतार चढ़ाव होंगे। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस को सिर्फ मेकर्स की अनाउंसमेंट का इंतजार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान ने तोड़ा यंग DSA का फैमिली मैसेज, लव गिल की मां से मिली फटकार के बाद टूटीं Mahhi Vij

      शो में क्या दिखाया जा रहा है?

      बता दें कि शो में काफी इमोशनल ड्रामा चल रहा है। सीरियल में दिखाया गया है कि अनुपमा और मथेला की दुश्मनी में प्रेम निशाना बनता है। मथेला प्रेम को गोली मार देता है, जो वह अनुपमा को मारना चाहता था। इस घटना के बाद प्रेम की हालत काफी ज्यादा खराब है और इसका सारा दोष अनुपमा के माथे पर आया है। अब अनुपमा एक बुरा सपना देखने वाली है। अनुपमा देखेगी कि प्रेम की मौत हो गई है और राही विधवा हो गई है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article