Sunil Lahri on Ramayana's Music: सुनील लहरी ने टीवी की फेमस सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में अब सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कास्टिंग, वीएफएक्स और संगीत को लेकर सोशल मीडिया पर जारी आलोचनाओं के बीच सुनील लहरी ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और पूरी टीम पर भरोसा जताया है। इस दौरान सुनील लहरी ने 'रामायण' के कुछ गानों और संगीत को लेकर उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन और रितेश देशमुख हुए सीक्वल से बाहर, जानिए वजह)
रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर सुनील लहरी ने कही ये बात
सुनील लहरी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे नई 'रामायण' फिल्म के बारे में उनकी राय और आलोचना जानना चाहते थे। अभिनेता ने कहा कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। वह खुद एक समय 'रामायण' का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए लोग उनसे इस फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं।
सुनील लहरी ने क्लियर करते हुए बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। तो इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते हैं। ऐसे में वह किसी महाकाव्य की आलोचना करने का अधिकार नहीं रखते। उन्होंने कहा कि 'रामायण' केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक महान महाकाव्य है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रिलीज किया 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' गाना, Chitrangada Singh का दिखा ग्लैमरस अंदाज)
फिल्म के संगीत से क्यों निराश हुए सुनील लहरी?
रणबीर कपूर की 'रामायण' के म्यूजिक पर सुनील लहरी ने अपनी राय रखी। फिल्म में ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम करने के बावजूद अभिनेता को अब तक सुनाई दिए कुछ गानों का म्यूजिक उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि 'रामायण' में संस्कृति, मूल्य, भावनाएं, संवेदनाएं और आस्था बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस विरासत को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। सुनील लहरी के मुताबिक इस महाकाव्य में म्यूजिक की भूमिका बेहद अहम है और इसे फिल्म की रीढ़ कहा जा सकता है।
सुनील लहरी ने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नितेश तिवारी पहले भी अच्छी फिल्में बना चुके हैं और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं। अभिनेता ने फिल्म की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोगों ने मिलकर मेहनत की है और एक अच्छी फिल्म बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना की है।
