वायरल न्यूज़

रोडसाइड पर मुफ्त में बच्चों को पढ़ाने वाली लड़की को बुजुर्ग अंकल का छोटा सा इनाम, दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर हाल में ही एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने लोगों का दिल छू लिया। इस वीडियो में एक लड़की छोटे-छोटे बच्चों को मुफ्त में पढ़ाती नजर आ रही है।

Image

लड़की को बुजुर्ग ने दिया यह छोटा सा इनाम (X/@lakshaymehta08)

आज के वक्त में किसी की भलाई के लिए अपने आप को समर्पित करने से बड़ा कोई धर्म और पुण्य हो ही नहीं सकता। कुछ इसी तरह का पुण्य कमाती एक लड़की का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क किनारे गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ा रही है। जब उसके इस नेक काम पर एक बुजुर्ग की नजर पड़ी तो वह उसके पास आकर उसके इस काम के लिए एक छोटा सा इनाम देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बुजुर्ग ने युवती को कुछ ऐसे किया प्रोत्साहित

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के शेख सराय इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लड़की उन बच्चों को किसी क्लासरूम में नहीं बल्कि सड़क किनारे एक खाली जगह पर पढ़ा रही है। उसके पास कोई भी महंगे साधन भी नहीं है। वह बस एक छोटा सा व्हाइटबोर्ड पर उन बच्चों को पढ़ा रही है। बच्चे भी किसी बेंच या फिर डेस्क पर नहीं बैठे हैं बल्कि वे एक चटाई पर बैठ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति लड़की को देखने के बाद ठहर गए। वे उस लड़की के पास गए और उसकी तारीफ करते हुए उसे प्रोत्साहित करने के लिए अपनी जेब से कुछ पैसे निकाल कर उसे देने लगते हैं। यह पैसे कोई ज्यादा रकम नहीं थे लेकिन यह उस लड़की के लिए एक शाबाशी थी जो उस बुजुर्ग ने उसके मेहनत और निस्वार्थ सेवा के सम्मान में उसे दिया था। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को देखने के बाद इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसे लोगों की वजह से ही दुनिया अभी भी खूबसूरत है।" दूसरे ने लिखा, "दूसरों को शिक्षा देना ही सबसे बड़ा धर्म है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article