वायरल न्यूज़

FIFA का ऐसा क्रेज कि बत्तख भी बन गई फैन! मेक्सिको की जर्सी पहन सड़क पर घूमते आई नजर, Video हुआ वायरल

वायरल न्यूज (Viral News): जहां एक तरफ स्टेडियम में हजारों फैंस अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी टीम को चीयर करने आया एक छोटा सा बत्तख इस वक्त सोशल मीडिया स्टार बन चुका है।

Image

मेक्सिको टीन की जर्सी पहने दिखी बत्तख (X/@StokeyyG2)

FIFA World Cup 2026 Viral Moments: दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। फीफा का क्रेज ना सिर्फ मैदान और स्टेडियम में बल्कि मेन मीडिया समेत सोशल मीडिया जैसे हर एक प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसे देख फीफा वर्ल्ड कप की दीवानगी का साफ पता चल रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में जो नजारा दिखा वह देख लोग हैरान रह गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

टीम की जर्सी पहने दिखी बत्तख

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बत्तख सड़क पर अपने मालिक के पीछे-पीछे चलती नजर आती है लेकिन इस बत्तख के साथ जो खास बात है वह ये है कि बत्तख ने मेक्सिको टीम की जर्सी पहन रखी है। यह नजारा इतना मजेदार और क्यूट है कि आसपास के लोग इसे देखकर दंग रह गए और मुस्कुराने पर मजबूर हो गए। इस नजारे को देख लोग तुरंत अपना फोन निकालते हैं और इसका वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड करने लगते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

फिलहाल यह बत्तख इस वक्त सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है और इसका वीडियो (Video) चारों तरफ जमकर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @StokeyyG2 नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 33 लाख लोगों ने देखा और 1 लाख 30 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोग इस पर अपना मजेदार रिएक्शन देते नजर आए। जहां कई लोगों ने बत्तख को अब तक का सबसे क्यूट फैन बताया। तो कई अन्य लोगों ने लिखा कि ऐसा नजारा सिर्फ लैटिन अमेरिका में ही देखने को मिल सकता है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि अब तो जानवर भी फुटबॉल के दीवाने हो गए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article