इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (University of Allahabad) के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में की घोषणा के अनुसार, 4 और 5 नवंबर 2026 को विश्वविद्यालय के सभी संकायों, विभागों और केंद्रों में क्लास ऑफलाइन होने की बजाय पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सिटी द्वारा इस संबंध में एक नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अचानक लिए गए इस निर्णय के पीछे कोई विशेष आधिकारिक कारण स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया है। हालांकि, रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कक्षाओं में जुड़ने और नियमित अध्ययन जारी रखने का स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP के पैरामेडिकल कॉलेजों में 15 नवंबर तक दाखिले
शिक्षकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा साइन किए इस आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी और निर्देश इस प्रकार है -
शिक्षकों के लिए निर्देश - सभी संकाय सदस्यों (Faculty Members) को अपने-अपने विभागों या केंद्रों में उपस्थित रहकर ही निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करनी होंगी।
छात्रों के लिए सूचना - विद्यार्थियों को 4 और 5 नवंबर को परिसर में आने के बजाय अपने संबंधित ऑनलाइन क्लास लिंक के माध्यम से समय पर कक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य है।
अधिकारियों को प्रेषित सूचना - यह नोटिस विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों, परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, वित्त अधिकारी और आईसीटी सेल चेयरमैन सहित सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AI निगरानी में संपन्न हुई स्पेशल टीईटी, कुल 93681 अभ्यर्थी हुए शामिल
विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुझाव
छाक्षों को सलाह है कि वह कक्षा संचालन में इस अस्थायी बदलाव या किसी भी आगामी अपडेट की पुष्टि के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल allduniv.ac.in पर ही भरोसा करें। ऑनलाइन क्लास लिंक, टाइम-टेबल और अटेंडेंस से जुड़े निर्देशों के लिए छात्र अपने विभागाध्यक्ष या विषय अध्यापकों द्वारा बनाए गए आधिकारिक संचार माध्यमों पर सक्रिय रहे। छात्रों को सलाह है कि वह सोशल मीडिया पर उठाई जा रही है अफवाहों पर ध्यान न दें।
