वायरल न्यूज़

Viral Video: शौक या रील की सनक...अजगर को गोद में रखकर वीडियो बना रही थी महिला, देखकर हैरान रह गए लोग

viral video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला विशालकाय अजगर के साथ रील बना रही है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Image

ये कैसा शौक... (तस्वीर साभार- @mahatojyoti116_love)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोग इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, तो कुछ लोग रातोंरात स्टार बन जाते हैं। जबकि, कईयों को पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी एक महिला ने कुछ ऐसा ही किया है। रील की सनक में महिला ने अजगर को गोद में रख लिया और वीडियो (Snake Video) बनाने लगी। जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया।

    वीडियो बनाने के लिए आज कल लोग एक से एक अजीबोगरीब हरकत करते रहते हैं। कुछ लोग तो इस चक्कर में जमकर ट्रोल भी होते हैं। सोशल मीडिया पर आप सब रोजाना इस तरह के हजारों वीडियो देखते होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला आराम से बैठकर विशालकाय अजगर को गोद में रखे हुए है। उससे बात कर रही है, उसे किस कर रही है। देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mahatojyoti116_love' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article