SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) द्वारा देश भर में आयोजित की जाने वाली 'कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बता दें कि कांस्टेबल पदों पर भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPFs), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में निकाली गई थी। बता दें कि आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट पहले ही 12 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद अब आयोग ने आधिकारिक रूप से फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र सह रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल से इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब और कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड?
उम्मीदवार को बता दें कि आयोग द्वारा 3 नवंबर 2026 की शाम में स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी की गई थी। यह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 17 नवंबर 2026 (शाम 05:00 बजे) के बीच उपलब्ध रहेगी। इसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगिन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय की गई समय सीमा (17 नवंबर 2026) के समाप्त होने के बाद रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 4 और 5 नवंबर को ऑनलाइन मोड में चलेंगी कक्षाएं
कैसे करें फाइनल आंसर की डाउनलोड
स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए नोटिस सेक्शन पर एसएससी कांस्टेबल जीडी स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब नोटिस के नीचे स्क्रोल करने पर आपको एक लिंक नजर आएगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 5 - इस पेज पर उम्मीदवार अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - आपकी फाइनल आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
आगे की प्रक्रिया
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी आगामी चयन प्रक्रियाओं के प्रति स्पष्टता मिल सके। लिखित परीक्षा और स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, इस भर्ती के अगले चरणों में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) आयोजित किए जाएंगे। इसलिए चयनित अभ्यर्थियों को अपनी शारीरिक फिटनेस और दौड़ की तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
