वायरल न्यूज़

हवा में करतब दिखा रही थी महिला अचानक नीचे गिरी, शो के दौरान हुए हादसे का Video हुआ वायरल

शो के दौरान रिंग से लटककर परफॉर्मेंस दे रही एक महिला ऊंचाई से गिर गई। हादसे का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

शो के दौरान महिला हुई हादसे का शिकार (X/@Nargis_Bano78)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला को शो के दौरान हवा में करतब दिखाते हुए देखा जा सकता है। तभी अचानक से महिला नीचे गिर पड़ती है और वह गंभीर हादसे का शिकार हो जाती है। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच जाती है। कई लोग महिला के इस करतब का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहे थे, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @Nargis_Bano78 नाम के अकाउंट से लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लाइव शो में बड़ा हादसा

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना चीन के ग्वांगझू स्थित लिंगनान इंप्रेशन पार्क की है। जहां एक शो के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि शो में परफॉर्म कर रही एक महिला अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की हड्डियां टूट गईं। वायरल वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि पार्क में दर्शकों के सामने एक शो चल रहा था। इस दौरान कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे और लोग उसे देखने में व्यस्त थे। तभी एक महिला कलाकार ऊंचाई पर लगे एक रिंग से लटककर अपना करतब दिखा रही थी। जिसके कुछ ही पलों बाद वह अपना संतुलन खो देती है और नीचे गिर जाती है।

कुछ ही सेकंड में बदल गया शो का नजारा

महिला के अचानक गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। शो देखने आए दर्शक कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था। वीडियो में घटना के बाद आसपास के लोग महिला की मदद के लिए आगे आते हुए दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी कई हड्डियां टूट गईं। हालांकि, वायरल वीडियो में महिला की हालत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग भी अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि लाइव स्टंट या ऊंचाई वाले शो में कलाकारों की सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए। वहीं, कुछ लोग वीडियो देखकर यह भी कह रहे हैं कि हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ और वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article