वायरल न्यूज़

VIDEO: अनंत सिंह के सामने बैठकर कलाकार ने की उनकी नकल, अपनी ही मिमिक्री पर हंस पड़े 'छोटे सरकार'

मोकामा विधायक अनंत सिंह के सामने मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर ने उन्हीं की आवाज और अंदाज की नकल की। अपनी मिमिक्री सुनकर अनंत सिंह मुस्कुराते नजर आए। VIDEO वायरल है।

Image

अनंत सिंह की मिमिक्री करते आर्टिस्ट विपुल ठाकुर (X/@BegusaraiJila09)

बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वजह उनका कोई बयान या राजनीतिक मामला नहीं है। इस बार अनंत सिंह की चर्चा एक वायरल वीडियो की वजह से हो रही है, जिसमें एक मिमिक्री आर्टिस्ट उनके सामने बैठकर उन्हीं की आवाज और अंदाज की नकल करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद अपनी मिमिक्री का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

आवाज भी वही, अंदाज भी वही

वायरल वीडियो (Viral Video) में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ बैठे हुए दिखाई देते हैं। उनके ठीक बगल में मिमिक्री आर्टिस्ट विपुल ठाकुर बैठे हैं। विपुल ने भी अनंत सिंह जैसा लुक अपनाया हुआ है। उन्होंने सफेद कपड़े, चश्मा और माथे पर टीका लगाया हुआ है। इसके बाद जब वह बोलना शुरू करते हैं तो उनकी आवाज और बोलने का अंदाज अनंत सिंह से मिलता-जुलता नजर आता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सामने बैठे अनंत सिंह, कलाकार ने शुरू कर दी मिमिक्री

वीडियो में एक शख्स विपुल ठाकुर से सवाल करता है। इसके जवाब में विपुल बिल्कुल अनंत सिंह के अंदाज में बोलना शुरू कर देते हैं। उनकी बात सुनकर वहां बैठे लोग हंसने लगते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस शख्स की मिमिक्री की जा रही थी, वह खुद सामने बैठा था। अनंत सिंह भी कलाकार की मिमिक्री देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए। उनके साथ बैठे समर्थक भी इस पूरे अंदाज का आनंद लेते दिखाई दिए।

अनंत सिंह से मिलने पहुंचा था कलाकार

रिपोर्टों के मुताबिक, विपुल ठाकुर अनंत सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने उनके सामने अपनी मिमिक्री पेश की। विपुल सोशल मीडिया पर अनंत सिंह की बोलने की शैली और अंदाज की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। इस बार खास बात यह रही कि उन्होंने वही मिमिक्री सीधे अनंत सिंह के सामने कर दी।

'बढ़िया' बोलते ही गूंजने लगी हंसी

वीडियो (Video) में जब विपुल से पूछा जाता है कि अनंत सिंह से मिलकर कैसा लगा, तो वह उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, “बढ़िया।” इसके बाद वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। आगे भी उनसे कई सवाल पूछे जाते हैं और वह अनंत सिंह की बोलने की शैली में ही जवाब देते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है। लोग विपुल ठाकुर की आवाज और अंदाज की नकल देखकर उनकी मिमिक्री की तारीफ कर रहे हैं। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @BegusaraiJila09 नामक अकाउंट से लिया है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article