Viral Video: सोशल मीडिया और सड़कों पर रोज नए-नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के जबलपुर ( Jabalpur Video) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहा महज एक 'शब्द' के प्रयोग ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया कि पूरी सड़क पर 1 घंटे के लिए चक्का जाम हो गया। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
घटना जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र की है। वायरल वीडियो के अनुसार, करीब 23 साल की एक युवती अचानक मुख्य सड़क पर आ गई और चलती कार के सामने खड़ी हो गई। जब कार चालक ने ट्रैफिक रुकता देख युवती से साइड हटने की गुजारिश की और बातचीत के दौरान सम्मानपूर्वक उसे 'दीदी' कह दिया, तो युवती का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया। युवती भड़कते हुए चिल्लाने लगी-'मैं तुम्हारी दीदी लगती हूं?' इसके बाद उसने गाड़ी के आगे से हटने से साफ मना कर दिया। हाथ में नारियल थामे यह युवती काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच गाड़ियों के आगे अड़ी रही। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति बन हो गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग अपने-अपने फोन से वीडियो बनाने लगे। देखें वीडियो...
सड़क पर लड़की हाई वोल्टेज ड्रामा
वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि युवती अचानक से मेडिकल कॉलेज की तरफ से आई थी। कार चालक ने बस रास्ता खाली करने के लिए उसे 'दीदी' कहकर संबोधित किया था, जिस पर युवती गाली-गलौज करने लगी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवती मानसिक रूप से कुछ परेशान नजर आ रही थी। सड़क पर करीब 60 मिनट तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब जाकर युवती को सड़क से हटाकर शांत कराया गया और यातायात व्यवस्था को दोबारा चालू किया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को for.men.india_ नाम के पेज से शेयर किया गया है।
