क्रिकेट

स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पांचवें सबसे तेज 11 हजारी, दो दिग्गजों को छोड़ा पीछे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम के संघर्ष के बीच एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 12वें 11 हजारी बन गए हैं।

Image

स्टीव स्मिथ

गकेबरहा: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वेबेरहा में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 11 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले तीसरे कंगारू बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ऐलन बॉर्डर और रिकी पॉन्टिंग ही ये उपलब्धि हासिल कर सके थे।

टेस्ट इतिहास के 12वें 11 हजारी बने स्टीव स्मिथ

स्मिथ ने ये उपलब्धि पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हासिल की। इस दौरान उन्होंने 28(88) रन बना। टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले स्मिथ दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं। रिकी पॉन्टिंग के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 13,378 रन दर्ज हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर 11,174 रन के साथ ऐलन बॉर्डर हैं। स्टीव स्मिथ के खाते में 127 टेस्ट की 226 पारी में 11000 रन 55.55 के औसत से दर्ज हो गए हैं। इसमें 37 अर्धशतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। 239 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

तोड़ा जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ का तोड़ा रिकॉर्ड

स्मिथ सबसे तेज गति से 11 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले पांचवें टेस्ट क्रिकेट बन गए हैं। सबसे तेज गति से 11 हजार टेस्ट रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम दर्ज है। संगकारा ने 208 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा 213 पारी के साथ हैं। रिकी पॉन्टिंग 222 पारी के साथ तीसरे, सचिन तेंदुलकर 223 पारी के साथ चौथे पायदान पर हैं। 226 पारी में 11 हजारी बनकर स्टीव स्मिथ ने जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 234-234 पारी में 11 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article