Viral Video: मेले में जाकर बड़े झूले की सवारी करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार यह एडवेंचर कुछ लोगों के लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Funny Video) में, जहां एक बच्चा मेले में बड़े झूले पर बैठकर सैर करने निकला था। लेकिन, जैसे ही झूला ऊपर पहुंचा, उसकी सारी 'होशियारी' हवा हो गई। जिस तरह का माहौल बना था उसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।
झूला पर बैठते ही हवा हो गई टाइट
वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान हो रहे होंगे और हंसी भी छूट रही होगी। जिसने भी यह नजारा देखा उसका यही हाल था। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को iamfukraayan नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे और मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने शौक-शौक में झूला का टिकट ले लिया, लेकिन बाद में पूरे मेले को अपनी आवाज से भर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बचपन में झूले पर बैठने के बाद हम सबकी हालत कुछ ऐसी ही होती थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
