वायरल

Video: इंटरनेट पर देखकर महिला ने अपने बालों में आजमाई 'कांटे के चम्मच' वाली ट्रिक, फाइनल रिजल्ट देख हंसी छूट जाएगी

Viral Video: इस वीडियो में एक महिला अपने बालों पर 'कांटों वाले चम्मच' की ट्रिक अपनाती दिख रही है। आपने जिंदगी को आसान बनाने के कई ट्रिक सोशल मीडिया पर देखी होगी। आपने देखा होगा कि लोग आयरन से बालों को स्ट्रेट करते नजर आए होंगे। इसके अलावा मेहंदी और रंगोली के भी हैक्स देखने को मिलते हैं।

Trick Video

सोशल हैक वीडियो (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर तरह-तरह के सोशल मीडिया हैक देखने को मिलते हैं। जिसे लोग अपने जीवन में अपनाते हैं। इसी क्रम में एक महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'कांटो के चम्मच' वाली हैक अपनाई। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जो सामने आया, वह वाकई फनी था। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Video: मां-बेटी के डांस ने जीता यूजर्स का दिल, इंटरनेट पर Viral हुई कमाल की परफॉर्मेंस

वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर @sanatan_kannada नाम के एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक महिला अपने बालों पर 'कांटों वाले चम्मच' की ट्रिक अपनाती दिख रही है। आपने जिंदगी को आसान बनाने के कई ट्रिक सोशल मीडिया पर देखी होगी। आपने देखा होगा कि लोग आयरन से बालों को स्ट्रेट करते नजर आए होंगे। इसके अलावा मेहंदी और रंगोली के भी हैक्स देखने को मिलते हैं। इस वीडियो में महिला हैक्स का इस्तेमाल कर अपने बालों में जिक-जैक लाइन बनाने की कोशिश करती नजर आ रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कांटे वाले चम्मच को अपने बालों में फंसाती है और उसे जिक जैक करते हुए सिर के ऊपर ले जाती है। आप देख पाएंगे कि महिला के बाल जिक-जैक अंदाज में अलग हो जाते हैं। इसी ट्रिक को जब दूसरी महिला अपनाती है, तो कांटे वाली चम्मच उसके बालों में बहुत ही बुरी तरह से फंस जाती है। इसके बाद महिला जिस तरह के एक्सप्रेशन दिखाती है, उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू
आदित्य साहू Author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article