एजुकेशन

UP PET Admit Card 2026: कब जारी होगा यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां कर सकेंगे डाउनलोड

UPSSSC UP PET Admit Card 2026, Sarkari Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPSSSC UP PET Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

UPSSSC UP PET Admit Card 2026, Sarkari Result 2026: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UP PET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी (UP PET Admit Card 2026) किया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी परीक्षा शहर सूची नहीं चेक की है वो आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। वहीं अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

UP PET Exam Date 2026: कब होगी यूपी पीईटी परीक्षा

बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपी पीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित करेगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगा। एग्जाम राज्य के 60 जिलों में कई सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSSSC UP PET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC PET Exam Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSSSC UP PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. एग्जाम सेंटर का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

UP PET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

ध्यान रहे यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article