बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box office: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Ajay Devgn स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Drishyam 3 Box office Day 11: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के दूसरे वीकेंड में शानदार कमाई की थी लेकिन सोमवार को इसने बड़ी गिरावट दर्ज कराई है।

Image

500 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3 Box office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची थी। 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस मूवी को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। दूसरे वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब इसके दूसरे सोमवर के आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसने मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म आने वाले दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Suryaa: सनी देओल का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा तहलका)

500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'दृश्यम 3'

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर 'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये हो गया है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा कब पार करती है। अजय देवगन की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से लेकर विदेशी बाजारों तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में 5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करना फिल्म की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'अगर हमारे साथ ऐसा हुआ तो…' Imran Khan की गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने सुनाई आपबीती)

फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। कहानी को आगे बढ़ाने वाली इस फ्रेंचाइजी की अंतिम कड़ी में अजय देवगन के साथ तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आते हैं। फिल्म की पटकथा अभिषेक पाठक ने आमिल कीयान खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है। इसका निर्माण Star Studio18 और Panorama Studios ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article