Dance Video: आपने सोशल मीडिया पर कपल्स के हजारों डांस वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन दर्जनों डांस वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। आपने तरह-तरह के डांस वीडियो और उसमें डांस करने वाले की परफॉर्मेंस देखी होगी, जो आपको भी पसंद आई होगी। दूसरी तरफ इन दिनों एक डांस वीडियो चारों तरफ छाया हुआ है। यह डांस वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।
मां-बेटी का जबरदस्त डांस वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से यह डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो किसी कपल का नहीं बल्कि एक मां-बेटी का है। मां-बेटी की जोड़ी ने अपने डांस से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में मां-बेटी ने न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीत लिया है। मां-बेटी का डांस लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो में मां-बेटी ने एक जैसा ही ड्रेस पहना हुआ है। वहीं दोनों एक ही तरह के डांस से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। देखें वीडियो-
मां-बेटी के इस जबरदस्त डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shalutyagidance नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मां-बेटी का यह डांस लोगों को इतना अधिक पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। वहीं इस डांस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। बता दें कि मां-बेटी ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'पुकार' के चर्चित गाने 'हमें प्यार का हो आसरा' पर जबरदस्त डांस किया है। इस डांस में मां-बेटी का एक्सप्रेशन देखते ही बनता है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है। )
