फ्रिज में बैठा हुआ नजर आया किंग कोबरा। (Photo/Instagram)
King Cobra ka Video: अप्रैल का महीना जैसे-जैसे खत्म हो रहा है वैसे-वैसे गर्मी की दस्तक तेज होती जा रही है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को गर्मी ने परेशान करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में गर्मी से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब शेयर किए जा रहे हैं। मगर इस बीच एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है। वीडियो दरअसल किंग कोबरा से जुड़ा है जो भीषण गर्मी से बचने के लिए फ्रिज के अंदर ही जाकर बैठ गया।
ये भी पढ़ें- VIDEO: गर्मी लगी तो स्विमिंग पूल में कूद गई गाय, सबको भगा दिया फिर खुद की मस्ती
वीडियो भीषण गर्मी के मौसम का मालूम होता है। इसमें देखेंगे कि घर में फ्रिज रखा है और प्यास बुझाने के लिए शख्स फ्रिज से ठंडी बोतल निकालता है। शख्स फ्रिज की तरफ बढ़ता है। मगर जैसे ही फ्रिज खोला उसके होश उड़ गए। शख्स ने तुरंत उल्टे पांव दौड़ लगा ही। अब इसके बाद जो कुछ होता है सब कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि गर्मी से बचने के लिए किंग कोबरा बड़े आराम से फ्रिज में बैठा है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
हैरान करने वाला वीडियो अभी तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर whatsinthenews नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।