वेब सीरीज

Daayra OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई करीना कपूर खान की मूवी, पृथ्वीराज की एक्टिंग ने जीता दिल

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक मेघना गुलजार के निर्देशन और दोनों कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

Image

दायरा को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स (Pic credit-daayra movie)

Daayra OTT Release X Reactions: किसी फिल्म की असली परीक्षा सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर होती है, जहां दर्शक उसे अपनी पसंद और नजरिए से परखते हैं। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' (Daayra) भी अब इसी दौर से गुजर रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसकी कहानी और कलाकारों की तारीफ की है। कुछ ने तो इसे शानदार फिल्म तक बता दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जब Sonia Gandhi का मायका बना था बच्चन परिवार का घर, Amitabh Bachchan ने निभाई थी खास जिम्मेदारी)

दायरा को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

'दायरा' को लेकर एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'दायरा' शानदार है और पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन के किरदार में कमाल कर दिया है। वहीं, करीना कपूर भी अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठती हैं। इस दर्शक ने मेघना गुलजार के काम की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने कहानी में किसी एक पक्ष का साथ लेने के बजाय संतुलन बनाए रखा है। करीना के अभिनय को लेकर भी दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनके किरदार अजोनी की तारीफ की, तो दूसरे ने करीना और पृथ्वीराज दोनों के काम को शानदार बताया। कुछ लोगों ने फिल्म को बेहतरीन और दिलचस्प भी कहा है। एक दर्शक ने इसकी शुरुआत की खास तारीफ की और बताया कि फिल्म शुरू से ही बांधे रखती है और कहीं भी बोर नहीं करती।

daayra ott

दायरा को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स (pic credit-twitter)

क्या है 'दायरा' की कहानी?

मेघना गुलजार की यह फिल्म एक रेप और हत्या के मामले से शुरू होती है। इस घटना के बाद पुलिस एक मुठभेड़ में चार संदिग्धों को मार गिराती है। डीसीपी रमन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन) को लोग हीरो मानने लगते हैं, लेकिन डीसीपी अजोनी कोहली (करीना कपूर) इस मुठभेड़ की जांच शुरू करती हैं। वह जानना चाहती हैं कि पुलिस की कार्रवाई सही थी या फिर इसे फर्जी मुठभेड़ का रूप दिया गया। फिल्म में भीड़ के गुस्से, तुरंत सजा देने की मांग और कानून के बीच की लड़ाई दिखाई गई है। पेन स्टूडियोज और जुंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी और अब 13 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article