बॉलीवुड

'Vaaste' सिंगर Dhvani Bhanushali ने रचाई सगाई, बॉयफ्रेंड को बताया अपना 'कपकेक'

Vaaste Singer Dhvani Bhanushali Got Engaged: 'वास्ते' सिंगर ध्वनि भानुशाली ने हाल ही में फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। फोटोज में एक्ट्रेस ने अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट की।

Image

Dhvani Bhanushali ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Vaaste Singer Dhvani Bhanushali Got Engaged: 'दिलबर' और 'वास्ते' जैसे गानों से सबका दिल जीतने वाली ध्वनि भानुशाली हाल ही में चर्चा में आ गई हैं। ध्वनि भानुशाली ने अपनी गायकी से जबरदस्त पहचान बनाई है। वह ऐसी सिंगर रहीं, जिनके एक नहीं बल्कि कई गानों को यू-ट्यूब पर 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले। वहीं अब ध्वनि भानुशाली अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ध्वनि भानुशाली ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सं सगाई की है, जिसकी तस्वीरें खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ध्वनि भानुशाली अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने बॉयफ्रेंड को 'कपकेक' भी बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Scary Picture: कंगना रनौत की हॉरर फिल्म की पहली झलक आई सामने, राणा दग्गुबाती ने किया बड़ा ऐलान

    ध्वनि भानुशाली द्वारा साझा की गईं ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गईं। जहां पहली फोटो में ध्वनि भानुशाली अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली (Yash Bhanushali) को गले लगाई नजर आईं। उनके पीछे लिखा नजर आया, "मुझसे शादी करोगी?" वहीं अगली तस्वीर में यश, ध्वनि के गाल पर किस करते दिखाई दिये। तीसरी तस्वीर में भी ध्वनि भानुशाली और यश एक साथ नजर आए। दूसरी ओर चौथरी तस्वीर में ध्वनि ने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की। इन फोटोज को शेयर करते हुए ध्वनि भानुशाली ने लिखा, "मुझे अपनी जिंदगी का कपकेक मिल गया। मैंने हां कह दी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जब Sonia Gandhi का मायका बना था बच्चन परिवार का घर, Amitabh Bachchan ने निभाई थी खास जिम्मेदारी

      ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली को इन खास पलों के लिए लोग खूब बधाइयां दे रहे हैं। इन फोटोज को देख कहा जा सकता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि शादी की बात पर अभी तक दोनों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि ध्वनि भानुशाली ने कई सुपरहिट सॉन्ग गाए हैं। इस लिस्ट में 'वास्ते', 'ले जा रे', 'दिलबर', 'नयन', 'कोका', 'दुनिया', 'इशारे तेरे' और 'साइको सैयां' शामिल है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article