वायरल न्यूज़

Viral: बेटे ने अपनी शादी के दिन पिता के लिए किया बेहतरीन डांस, वीडियो देख आंखें भर आएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 03:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखों में आंसु आ जाएंगे। इस वीडियो में एक बेटे ने अपने पिता के लिए जो प्यार जाहिए किया है, उसे करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है, बाप बेटे के इस अटूट बंधन का वीडियो आप जरूर देखें।

Image

बेटे ने पिता के लिए किया जबरदस्त डांस (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेटे ने शादी के दिन किया पिता के लिए डांस
  • दिखा बाप-बेटे का अटूट प्रेम
  • वीडियो देख आंखें भर आएंगी आपकी

Son danced for his Father Viral Video: बाप बेटे का रिश्ता कितना गहरा होता है, इसे शायद ही कोई शब्दों में बयां कर पाए। खासकर हमारे देश में तो जाहिर करना भी काफी मुश्किल भरा काम है। बच्चों में पिता को लेकर इतना आदर होता है कि वे अपने पिता से आंखें तक नहीं मिला पाते। एक बार अपनी मां से गले लगना और अपना प्यार जाहिर, ये सब बच्चे कर लेते हैं, लेकिन जहां बात पिता की आती है तो फिर वही ब्रेक लग जाता है।

आज हम आपको जो वीडियो (Viral Video) दिखाने जा रहे हैं, इस वायरल वीडियो में देखने के बाद हर एक लड़के अपने पिता की याद जरूर आने वाली है। शायद आपकी आंखें भी नम हो जाए। इस वीडियो में एक बेटा अपनी शादी वाले दिन अपने पिता के लिए जोरदार डांस करता है। बेटे का इतना प्यार देख पिता की भी आंखें भर आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। आलम यह है कि इस वीडियो (Trending Video) को कई बार देखा जा चुका है।

बाप बेटे का अटूट प्यार का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों ने अपनी कई सारी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'पहली बार इंस्टाग्राम की किसी वीडियो को देखकर आंसु आए हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दुनिया का सबसे मुश्किल काम है, इसके लिए काफी हिम्मत चाहिए। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'u_s_family' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article