वायरल न्यूज़

VIDEO: जोश के चक्कर में खो बैठा होश! बाघ के बाड़े में कूद गया शख्स, कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला नजारा

Viral Video: यूके के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में एक शख्स सुरक्षा घेरा पार कर सीधे बाघों के बाड़े में कूद गया। बाड़े में पहुंचते ही बाघ ने उस पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर इस खतरनाक नजारे का वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

बाघ के बाड़े में कूद गया शख्स (तस्वीर साभार- @FletchedFletch)

Viral Video: यूके के फेमस यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में शनिवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स अचानक सुरक्षा घेरा पार करके सीधे बाघों के बाड़े में कूद गया। लोगों के मुताबिक, वह व्यक्ति काफी उत्तेजित दिखाई दे रहा था और देखते ही देखते उसने खतरनाक कदम उठा लिया। जैसे ही वह शख्स अंदर पहुंचा, वहां मौजूद एक बाघ (Tiger Video) ने उस पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद पर्यटकों की चीख-पुकार निकल गई और कुछ लोगों ने वहां फायरिंग जैसी आवाजें सुने जाने का भी दावा किया है।

    घटना की सूचना मिलते ही साउथ यॉर्कशायर पुलिस और इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत हरकत में आ गईं। मौके पर दो एंबुलेंस, एक डॉक्टर और यॉर्कशायर एयर एंबुलेंस को तुरंत रवाना किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उस शख्स की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाघ पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही यह भी कहा गया कि आम जनता के लिए किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। इस खौफनाक घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन बेहद दर्दनाक और विचलित करने वाले वीडियोज को शेयर बिल्कुल न करें। घटना के तुरंत बाद यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क के आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिए गए और पूरे परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। पार्क प्रबंधन ने घोषणा की है कि यह स्थल शनिवार और रविवार दोनों दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। देखें वीडियो...

    कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

    वहीं, पार्क अधिकारियों का कहना है कि वे इस दुर्घटना की हर पहलू से जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। मृतक की पहचान अभी गुप्त रखी गई है और उसके परिवार को सूचित कर विशेष अधिकारियों द्वारा सहायता दी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह व्यक्ति बाड़े के अंदर कैसे पहुंचा। एक्स पर इस वीडियो को FletchedFletch नाम के यूजर ने शेयर किया गया है। वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस नजारे को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article