बिजनेस

Student हैं तो Air India दे रहा आपको खास मौका! फ्लाइट टिकट पर मिलेगी 10% की छूट

अगर आप पढ़ाई के लिए घर से दूर किसी दूसरे शहर में रहते हैं और फेस्टिव सीजन पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। Air India छात्रों को फ्लाइट टिकट पर डिस्काउंट दे रहा है।

Image

एयर इंडिया स्टूडेंट्स को दे रहा खास मौका, टिकट पर मिल रहा डिस्काउंट (Photo: iStock)

अगर आप स्टूडेंट हैं और फेस्टिव सीजन में घर जाने या किसी दूसरे शहर ट्रैवल करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Air India की ओर से छात्रों को घरेलू उड़ानों के बेस फेयर पर 10% की छूट ऑफर की जा रही है। हालांकि, यह सीमित अवधि का ऑफर है, जिसके तहत एलिजिबल स्टूडेंट्स 20 अक्टूबर तक टिकट बुक कर बचत कर सकते हैं। इस डिस्काउंट को एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर चेक किया जा सकता है।

टिकट पर 10% छूट पाने का मौका

Air India का यह ऑफर घरेलू उड़ानों की एलिजिबल वन-वे और राउंड-ट्रिप बुकिंग पर लागू है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 10% की छूट पूरे टिकट की कीमत पर नहीं, बल्कि बेस फेयर पर मिलेगी। टैक्स और अन्य शुल्क अलग से जुड़ सकते हैं, इसलिए वास्तविक बचत टिकट की कुल कीमत और लागू शर्तों पर निर्भर करेगी।

छात्रों को मिलेंगे ये अतिरिक्त फायदे

यह डिस्काउंट एयर इंडिया के स्टूडेंट प्रोग्राम के तहत ऑफर किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में छात्रों को टिकट पर छूट के अलावा कई और फायदे भी मिलते हैं-

10 किलो अतिरिक्त सामान: छात्र अपनी घरेलू फ्लाइट में तय वजन के अलावा 10 किलो ज्यादा सामान ले जा सकते हैं।

टिकट की तारीख बदलने पर फायदा: एलिजिबल टिकट में एक बार यात्रा की तारीख बदलने पर फीस नहीं देनी पड़ेगी। हालांकि, नई तारीख के टिकट का किराया ज्यादा होने पर उसका अंतर देना होगा।

UPI से 1,000 रुपये तक की छूट: एलिजिबल घरेलू टिकट की बुकिंग UPI से करने पर `UPIPROMO` कोड के जरिए प्रति यात्री 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है।

बुकिंग फीस में 50% की छूट: वेबसाइट पर लॉग-इन कर टिकट बुक करते हैं तो कन्वीनियंस फीस आधी हो सकती है।

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?

एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए घरेलू उड़ान में सफर करने वाले छात्र की उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए। छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कम से कम एक साल के फुल-टाइम कोर्स में पढ़ रहा हो। छात्रों को यात्रा के दौरान अपना वैलिड स्टूडेंट वीजा, स्टूडेंट आईडी कार्ड या स्कूल, कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर साथ रखना जरूरी है। अगर छात्र जरूरत पड़ने पर इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

ऐसे बुक करें डिस्काउंट वाला टिकट

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए Air India की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं। वहां अपनी यात्रा की जगह और तारीख चुनें। टिकट बुक करते समय ‘Concession Type’ में ‘Student’ का विकल्प चुनें। इसके बाद छात्र छूट के साथ मिलने वाले किराये को देखकर टिकट बुक कर लें। अगर आप UPI से पेमेंट कर रहे हैं, तो `UPIPROMO` कोड से मिलने वाली अतिरिक्त छूट की जानकारी भी जरूर चेक करें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article