बिजनेस

Stock Market में बिकवाली की आंधी! ₹15 लाख करोड़ साफ, 3 कारण बने निवेशकों का काल

शेयर बाजार में शुरुआती मजबूती के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंक्सेक्स सहित पूरी बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। Sensex 548 और Nifty 157 अंक लुढ़ककर बंद हुए।

Image

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

Stock Market Closing Bell Nifty Sensex Crash Reason : शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 548 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं, Nifty 157 अंक नीचे बंद हुआ। बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते शेयर बाजार में चौतरफा दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से एक ही दिन में निवेशकों को करीब 15 लाख करोड़ की चपत लगी है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को ऑल इंडिया मार्केट कैप 4,80,81,272.616 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, सोमवार 12 अक्टूबर को यह घटकर 4,64,88,803.68 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह एक दिन में मार्केट कैप में 15,92,468.936 करोड़ रुपये की कमी आई है।

इंडेक्सक्लोजिंग स्तरबदलावप्रतिशत बदलाव
Sensex71,924.68-547.65 अंक-0.76%
Nifty 5022,363.35-157.10 अंक-0.70%
Nifty Bank54,918.00-338.65 अंक-0.61%
Nifty Financial Services24,866.35-102.15 अंक-0.41%
India VIX15.270.890.0624

Sensex 547.65 अंक गिरकर 71,924.68 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 में 157.10 अंक की गिरावट आई और यह 22,363.35 पर बंद हुआ। बाजार में इस गिरावट के बीच रुपये में मजबूती भी निवेशकों का भरोसा बहाल नहीं कर सकी। दोपहर बाद बाजार पर दबाव बढ़ा और दोनों प्रमुख इंडेक्स अपने शुरुआती स्तर से काफी नीचे आ गए। महंगे क्रूड ऑयल, ऊंची ग्लोबल बॉन्ड यील्ड, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितता को बाजार की कमजोरी की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।

किन वजहों से आई इतनी बड़ी बिकवाली?

शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट की तीन बड़ी वजहें रहीं। सबसे पहली वजह, क्रूड ऑयल के दाम रहे। Brent Crude Oil Price लगातार 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इसकी वजह से मार्केट सेंटिमेंट कमजोर हो रहा है। इसके अलावा दूसरा बड़ा कारण बॉन्ड यील्ड है। भारत से लेकर अमेरिका तक बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है। इसकी वजह से भी निवेशकों का इक्विटी बाजार में आकर्षण कम हो रहा है। इसके अलावा रिजर्व बैंक की तरफ से रुपये की लिक्विडिटी को कंट्रोल करने के जो उपाय किए हैं, उनकी वजह से भी बैंकिंग स्टॉक्स में भारी बिकवाली देखने को मिली है।

कैसा रहा सेक्टोरल मार्केट का हाल?

सेक्टर के मोर्चे पर तस्वीर मिली-जुली रही। Nifty FMCG में 1.67% की गिरावट आई, जबकि Nifty PSU Bank 1.18% और Nifty IT 0.79% नीचे रहा। Nifty Cement में भी 0.76% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, Nifty Media में 4.60% की तेजी दर्ज की गई। Nifty Auto 0.90% और Nifty Pharma 0.45% चढ़े। ब्रॉड मार्केट में भी चुनिंदा शेयरों में खरीदारी दिखी। Nifty Smallcap 100 में 1.42% और Nifty Smallcap 50 में 1.55% की बढ़त रही।

वोलैटिलिटी बड़ी

India VIX में 6.24% का उछाल बताता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव को लेकर चिंता बढ़ी है। निफ्टी 50 में 13 शेयरों में तेजी, 36 में गिरावट और 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article