Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कुछ सेकेंड में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। लेकिन कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान के साथ दिल में एक अच्छी-सी भावना भी पैदा होती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें एक महिला ने प्यासे लंगूर की मदद करके लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि इस वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
दिल जीतने वाला नजारा
खास बात यह है कि लंगूर ने नल से पानी पीने का अपना तरीका तो खूब आजमाया, लेकिन आखिरकार इंसानी मदद ही काम आई। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति ने कुछ पल के लिए इंसान और जानवर के बीच की दूरी मिटा दी हो। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर अपनी जरूरत बता नहीं सकते, लेकिन अगर कोई उनकी परेशानी समझकर मदद कर दे तो इससे खूबसूरत बात और क्या हो सकती है। यह वीडियो एक छोटी-सी सीख भी देता है कि गर्मी और प्यास से सिर्फ इंसान ही परेशान नहीं होते। जानवरों को भी पानी की जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए पानी की व्यवस्था करना या जरूरत के समय उनकी मदद करना बेहद नेक काम है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
